फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फरहान अख्तर का जन्मदिन और सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए आमिर खान, पांच खबरें

Sat, 09 Jan 2021 09:02 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 09 Jan 2021 09:02 AM IST
विज्ञापन
Farhan Akhtar Birthday and Aamir Khan Trolled entertainment news
फरहान अख्तर और आमिर खान - फोटो : फाइल

बॉलीवुड के अभिनेता, राइटर, सिंगर और निर्माता फरहान अख्तर का जन्म 9 जनवरी 1974 को हुआ था। इस साल फरहान अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। फरहान अख्तर ने अपने करियर में फिल्म इंडस्ट्री की हर विधा पर हाथ आजमाया है और वो सफल भी हुए हैं।



Farhan Akhtar Birthday: 17 साल बाद इस वजह से टूटी थी फरहान अख्तर की शादी, अब इस अभिनेत्री को कर रहे हैं डेट

 

Farhan Akhtar Birthday and Aamir Khan Trolled entertainment news
चंद्रमुखी देवी, तापसी पन्नू और उर्मिला मातोंडकर - फोटो : फाइल

उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक 50 वर्षीय महिला के साथ हुए दर्दनाक सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर दिया है। इस मामले में गुरुवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी पीड़िता के परिवार से मिलने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने महिला पर ही सवाल उठाते हुए कहा कि अगर वह शाम के समय न गई होती तो ऐसी घटना न होती। चंद्रमुखी के इस बयान के बाद बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां भड़क गई हैं। 

बदायूं कांड: राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ने पीड़िता पर मढ़ा दोष, तापसी, उर्मिला और पूजा भट्ट ने लगाई फटकार


 

Farhan Akhtar Birthday and Aamir Khan Trolled entertainment news
कंगना रणौत बहन रंगोली के साथ - फोटो : ट्विटर

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत शुक्रवार को देशद्रोह व अन्य मामलों में अपना बयान दर्ज कराने के लिए मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने पहुंची थीं। पूछताछ के बाद कंगना ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया, जिसमें वे काफी गुस्से में नजर आईं।

मुंबई पुलिस की पूछताछ के बाद भड़कीं कंगना रणौत, बोलीं- 'अगर आप भारत विरोधी हैं तो...'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Farhan Akhtar Birthday and Aamir Khan Trolled entertainment news
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

'देसी गर्ल' के नाम से मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने उन खबरों का खंडन किया है जिसमें कहा गया कि ब्रिटेन में रहकर उन्होंने कोरोना वायरस के लिए बनाए गए लॉकडाउन के नियमों का उलंघन किया। प्रियंका के मैनेजर ने इस बात का खुलासा किया है कि प्रियंका ने अपने बाल रंगवाने के लिए सैलून में जाने से पहले पूरी कागजी कार्यवाही के तहत इजाजत ली थी। इसके बाद ही वह अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ सैलून में पहुंचीं।

लॉकडाउन में सैलून जाकर बाल रंगवाने पर प्रियंका चोपड़ा की हुई फजीहत, अब प्रवक्ता ने बयान जारी कर दी सफाई

 

विज्ञापन
Farhan Akhtar Birthday and Aamir Khan Trolled entertainment news
आमिर खान - फोटो : फाइल

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। हालांकि आमिर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। ये बात तो हर कोई जानता है कि आमिर बहुत मेहनत के साथ अपनी फिल्में करते हैं, लेकिन काम के बीच भी उनकी मस्ती जारी रहती है। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बच्चों के साथ क्रिकेट मैच खेलते नजर आ रहे हैं। हालांकि इस दौरान आमिर खान से एक गलती भी हो गई है जिसके कारण लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

बच्चों संग आमिर खान ने खेला गली क्रिकेट, अब इस वजह से सोशल मीडिया पर हो रहे जबरदस्त ट्रोल

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed