फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'डॉन 3' को लेकर फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह के फैंस को दिया तगड़ा झटका

Fri, 12 Apr 2019 12:15 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 12 Apr 2019 12:15 PM IST
विज्ञापन
Farhan Akhtar denied the news of Don 3 which Ranveer Singh will seen in as lead
Farhan Akhtar, Ranveer Singh - फोटो : social media
बीते कुछ दिनों से बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म सीरीज डॉन के तीसरे सीक्वल की काफी चर्चा सुनने को मिल रही है। डॉन सीरीज को एक्टर फरहान अख्तर ने डायरेक्ट किया है। हाल ही में डॉन 3 को लेकर ऐसी खबरें सामने आई थीं कि इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आ सकते हैं। 
Farhan Akhtar denied the news of Don 3 which Ranveer Singh will seen in as lead
don 3 - फोटो : file photo
अब फिल्म के डायरेक्टर फरहान अख्तर ने इस तरह की खबरों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें अफवाह बताया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डॉन 3 में रणवीर सिंह के होने की खबरों पर बात करते हुए फरहान अख्तर ने कहा,'डॉन 3 के बारे में बोलते हुए मैं थक गया हूं। ये खबर मेरी ओर से नहीं आई है। मैंने इसको न शुरू किया और न ही खत्म।
Farhan Akhtar denied the news of Don 3 which Ranveer Singh will seen in as lead
farhan akhtar - फोटो : file photo
फरहान अख्तर ने आगे कहा,'लोग खुशी-खुशी कह सकते हैं कि वे क्या चाहते हैं और खुद को खुश कर सकते हैं। जब मुझे कुछ कहना होगा, तो मैं कहूंगा। छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है।' फरहान अख्तर से पहले उनकी बहन और डायरेक्टर जोया अख्तर पर इस तरह की खबरों को बकवास बता चुकी हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Farhan Akhtar denied the news of Don 3 which Ranveer Singh will seen in as lead
ranveer singh - फोटो : file photo
गौरतलब है कि 'डॉन 3' के मेकर्स ने हाल ही में मीडिया से फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर बात की। इसके बाद से ऐसी खबरें भी सुनने को मिलने लगीं कि शाहरुख ने निजी कारणों से 'डॉन 3' में काम करने से मना कर दिया है, जिसके बाद मेकर्स 'डॉन 3' में रणवीर सिंह को कास्ट करने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि इनमें से किसी भी खबर को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई थी।
विज्ञापन
Farhan Akhtar denied the news of Don 3 which Ranveer Singh will seen in as lead
Don 2 - फोटो : file photo
आपको बता दें कि डॉन सीरीज बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की साल 1978 में आई सुरपहिट फिल्म 'डॉन' का रीमेक है जिसकी पहली फिल्म साल 2006 में आई थी। फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित 'डॉन' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म की सफलता को देखते हुए उन्होंने 'डॉन 2' भी बनाई थी। इन दोनों फिल्मों में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed