{"_id":"5cb00c9abdec22143f758fd8","slug":"world-sibling-day-sara-ali-khan-shared-childhood-photo-with-brother-ibrahim","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छोटे भाई इब्राहिम के साथ सारा अली खान ने शेयर कीं प्यारी तस्वीरें, साथ में दिया ये कैप्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
छोटे भाई इब्राहिम के साथ सारा अली खान ने शेयर कीं प्यारी तस्वीरें, साथ में दिया ये कैप्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 12 Apr 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sara Ali Khan, Ibrahim
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान ने जब से बॉलीवुड में डेब्यू किया है तब से वह किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। इस बार वह अपने छोटे भाई इब्राहिम के कारण चर्चा में हैं। बीती 10 अप्रैल को सारा ने भाई संग वर्ल्ड सिबलिंग डे मनाया।
2 of 5
Sara Ali Khan, Ibrahim
- फोटो : social media
इस खास दिन पर सारा ने इंस्टाग्राम पर अपनी और इब्राहिम की बचपन और हाल फिलहाल की दो तस्वीरों को साझा किया है। इन दोनों तस्वीरों को साझा करते हुए सारा ने प्यार भरा कैप्शन भी दिया हैै। उन्होंने लिखा- मेरे छोटे भाई को वर्ल्ड सिबलिंग डे की ढेर सारी बधाई।
सारा अली खान अक्सर अपने भाई के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। एक शो में इब्राहिम के बारे में बात करते हुए सारा अली खान यह भी बोल चुकी हैैं कि उनका भाई भी एक एक्टर बनना चाहता है। वहीं बीते दिनों मीडिया में इस तरह की खबरें भी सुनने को मिली थीं कि सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम भी जल्द बॉलीवुड में डेब्यू कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sara Ali Khan
- फोटो : social media
बात करें सारा अली खान की फिल्मों की तो पिछले साल फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली सारा इन दिनों अपने पिता सैफ अली खान की फिल्म लव आजकल के सीक्वल की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में हैं। बीते दिनों फिल्म की शूटिंग दिल्ली में चल रही थी। इस दौरान फिल्म के एक सीन को शूट करने की वजह से सारा अली खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
5 of 5
sara ali khan, kartik aryan
- फोटो : instagram
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में सारा अपने को-स्टार कार्तिक संग बाइक पर घूम रही हैं। यह लव आजकल 2 की शूटिंग का सीन है जो दिल्ली में फिल्माया गया। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने यह वीडियो बनाकर दिल्ली पुलिस (ट्रैफिक) को टैग कर दिया। दरअसल, इस वीडियो में सारा बिना हेलमेट दिख रही हैं जिसके चलते पुलिस ने शिकायत दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही है। एक सीनियर पुलिस अफसर ने इस मामले में कहा कि अभिनेत्री पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी और एक्शन भी लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।