{"_id":"5cb02e8ebdec22140a17682b","slug":"saif-ali-khan-angry-on-photographers-for-clicking-taimur-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तैमूर की फोटो खींचने पर सैफ को आया गुस्सा, बोले- 'इतना फ्लैश मारोगे तो बच्चा अंधा हो जाएगा'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तैमूर की फोटो खींचने पर सैफ को आया गुस्सा, बोले- 'इतना फ्लैश मारोगे तो बच्चा अंधा हो जाएगा'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 12 Apr 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
तैमूर, सैफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जबसे करीना और सैफ के छोटे नवाब तैमूर का जन्म हुआ है, वह लगातार हेडलाइन्स में बने रहते हैं। इतना ही नहीं पपराजी के बीच तैमूर के फोटोज को लेने की होड़ इसलिए भी ज्यादा रहती है क्योंकि उन्हें इसके सबसे ज्यादा दाम मिलते हैं। पॉपुलैरिटी की बात करें तो वह अपने पिता सैफ और मां करीना को काफी पीछे छोड़ चुके हैं।
2 of 5
saif ali khan taimur
सैफ और करीना तैमूर को लेकर कई बार बयान दे चुके हैं। कह तो ये भी सकते हैं कि 2 साल में दोनों का कोई ऐसा इंटरव्यू नहीं होगा जिसमें तैमूर का जिक्र न हो। सैफ और करीना भी कभी तैमूर की तस्वीर खींचने से फोटोग्राफर्स को मना नहीं करते।
3 of 5
तैमूर, सैफ
लेकिन इस बार जब सैफ और करीना तैमूर के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए तो फोटोग्राफर्स ने उनकी तस्वीरें लेनी शुरू कर दीं। लगातार तस्वीरें खींचे जाने से परेशान सैफ ने नाराज होकर कहा, 'बस करो यार, इतना फ्लैश मारोगे तो बच्चा अंधा हो जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Taimur
इतना ही नहीं सैफ ने रुक कर पोज देने से भी इनकार कर दिया वहीं तैमूर की नजरें मीडिया के कैमरे को ताकती रहीं। बता दें इससे पहले सैफ कह चुके हैं कि कोई भी तैमूर की तस्वीरें ले हमें उससे कोई परेशानी नहीं, अगर उसकी तस्वीरों से किसी को खुशी मिलती है तो यह उसके लिए आशीर्वाद जैसा है।
बता दें तैमूर की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उनके नाम के डॉल और बिस्किट कर मार्केट में आ चुके हैं। उनकी हर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। खबर के अनुसार, तैमूर की एक तस्वीर 1500 रुपए में बिकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।