{"_id":"5cb0202fbdec221425447c0e","slug":"these-5-celebs-who-died-before-their-movies-could-be-completed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्म पूरी किए बिना ही दुनिया से चल बसे ये स्टार्स, विनोद मेहरा की फिल्म तो 3 साल बाद हुई रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्म पूरी किए बिना ही दुनिया से चल बसे ये स्टार्स, विनोद मेहरा की फिल्म तो 3 साल बाद हुई रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 12 Apr 2019 10:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
vinod mehra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के तौर पर विनोद मेहरा की इकलौती फिल्म 'गुरुदेव' 1993 में उनकी मौत के तीन साल बाद रिलीज हुई। विनोद इस फिल्म को पूरा किए बिना ही चल बसे थे। इसके बाद राज सिप्पी ने इस फिल्म का डायरेक्शन पूरा किया।
2 of 5
संजीव कुमार
1993 की रिलीज 'प्रोफेसर की पड़ोसन' के मुख्य अभिनेता संजीव कुमार का देहांत 1985 में इस फिल्म की शूटिंग के दौरान हो गया था। चूंकि फिल्म 75 प्रतिशत संजीव कुमार के साथ शूट हो चुकी थी तो उनकी मृत्यु के बाद स्क्रिप्ट को बदल दिया गया। इस फिल्म में संजीव कुमार को इनविजिबल कर उनकी आवाज सुदेश भोंसले से डब कराई गई।
3 of 5
Raj Kapoor
फिल्म 'हिना' की शूटिंग का वक्त था। फिल्म के डायरेक्टर राज कपूर साहब दादा साहब फाल्के पुरस्कार लेने पहुंचे हुए थे जहां अस्थमा के अटैक के चलते उनकी मृत्यु हो गई। 1988 में बन रही फिल्म 'हिना', 1991 में रिलीज हुई, जिसे राज कपूर के बेटे रंधीर कपूर ने डायरेक्ट कर पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Divya Bharti
- फोटो : file photo
1994 की फिल्म 'लाडला' में श्रीदेवी से पहले दिव्या भारती लीड में थीं। 1993 में दिव्या के देहांत से पहले वो फिल्म का एक बड़ा हिस्सा शूट कर चुकी थीं। उनके मरने के बाद श्रीदेवी के साथ फिर से शूटिंग की गई। 'लाडला' की शीतल बनीं दिव्या की फुटेज इंटरनेट पर भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
5 of 5
गुरु दत्त
1966 की फिल्म 'बहारें फिर भी आएंगी' को पहले अभिनेता धर्मेंद्र की जगह गुरुदत्त लीड कर रहे थे। वो इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी थे। 1964 में उनके गुजरने के बाद धर्मेंद्र ने उनके किरदार को रिप्लेस किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।