फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस एक्ट्रेस ने दो साल तक छुपाकर रखी शादी, अब खुलेआम बोलीं- 'मैं शादीशुदा हूं'

Fri, 12 Apr 2019 09:43 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 12 Apr 2019 09:43 AM IST
विज्ञापन
meghna naidu get married 2 years back with Portuguese tennis player Luis Miguel Reis
meghna naidu
'कलियों का चमन' गाने से फेमस होने वाली एक्ट्रेस मेघना नायडू (Meghna Naidu) 2 साल से लाइम लाइट से दूर थीं । अब अचानक वो चर्चा में आ गई हैं । खबर है कि मेघना ने पुर्तगाली टेनिस प्लेयर  Luis Miguel Reis से गुपचुप तरीके से शादी कर ली है । मेघना और उनके पति की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । 
meghna naidu get married 2 years back with Portuguese tennis player Luis Miguel Reis
meghna naidu
मेघना ने 2 साल तक अपनी शादी को सीक्रेट रखा । ये बात सिर्फ उनके करीबियों को ही पता थी । मेघना की शादी की खबर वायरल हुई तो उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कर अपनी शादी को कंफर्म किया । शादी के बाद मेघना का पूरा फोकस पर्सनल लाइफ पर है । 
meghna naidu get married 2 years back with Portuguese tennis player Luis Miguel Reis
meghna naidu
मेघना ने 25 दिसंबर 2016 को मुंबई में शादी की थी । शादी से पहले मेघना और लुईस 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे । शादी को सीक्रेट रखने को लेकर मेघना का बयान आ गया है । उन्होंने कहा, 'लुईस और मैं शादी के बाद नो-अटेंशन फेज को एंजॉय कर रहे थे । हमें कुछ भी मिसिंग नहीं लगा । हमारे दोस्तों और परिवार को शादी के बारे में पता था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
meghna naidu get married 2 years back with Portuguese tennis player Luis Miguel Reis
meghna naidu
वो आगे कहती हैं, 'मैं आलीशान शादी के पक्ष में कभी नहीं रही हूं । मुझे ऐसा लगता है कि ऐसे इवेंट्स में दूल्हा-दुल्हन गुम से हो जाते हैं । मुझे लगता है कि स्पेशल इवेंट को खास लोगों के साथ सेलिब्रेट किया जाना चाहिए । मेरी शादी वैसी ही हुई जैसी मैंने सोची थी ।'
विज्ञापन
meghna naidu get married 2 years back with Portuguese tennis player Luis Miguel Reis
meghna naidu
मेघना ने बताया, 'हाल ही में लुईस ने मुझे कहा कि अब हमें शादी को ऑफीशियल कर देना चाहिए । तुम्हें क्या रोक रहा है? इसलिए अब हम शादी के बारे में बता रहे हैं ।' मेघना का कहना है कि उन्होंने रातोंरात शादी का फैसला लिया था इसलिए शॉपिंग का भी वक्त नहीं मिला था । मेघना ने अपनी मां के जन्मदिन पर शादी की थी ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed