सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स का लेन-देन करने के चलते अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती जेल में हैं। मंगलवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया को गिरफ्तार कर लिया था। इस बीच सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने एक नोट साझा करते हुए रिया पर निशाना साधा था। इसके जवाब में रिया की दोस्त और फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर ने भी अंकिता को खरी खोटी सुनाई।
अंकिता लोखंडे पर पलटवार करना शिबानी को पड़ा भारी, ट्रोलर्स बोले- फरहान की गर्लफ्रेंड होने के अलावा तुम्हारी पहचान क्या है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिबानी दांडेकर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अंकिता लोखंडे को टैग करते हुए लिखा- 'पितृसत्ता की इस राजकुमारी ने स्पष्ट रूप से सुशांत के साथ अपने स्वयं के संबंधों के मुद्दों को कभी नहीं निपटाया। वह लोकप्रियता चाहती हैं और इसे उन्होंने रिया को निशाना बनाने में अहम भूमिका निभाकर काफी हद तक हासिल भी किया है। इस पितृसत्ता को समझने की बजाय अंकिता जैसी महिला भीड़ का हिस्सा बन गईं और उन्होंने अपना एजेंडा आगे बढ़ाने के लिए सदियों की मेहनत पर पानी फेर दिया। अंकिता आपको यह बात स्वीकार करने की जरूरत है कि सुशांत, रिया से प्यार करते थे..."
अब शिबानी अपने इस बयान की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। लोगों का कहना है जिसकी खुद की कोई पहचान न हो वो दूसरों को नसीहत न ही दे तो अच्छा है। एक यूजर ने लिखा- फरहान अख्तर को डेट करने से पहले क्या आपको कोई जानता था, खुद से पूछिए किसे पहचान की ज्यादा जरूरत है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर फरहान अख्तर ट्रेंड होने लगे हैं।
Strange how people are blaming Ankita! @shibanidandekar the only reason people know you is that you are GF of Farhan Akhtar--there is no other identity of yours. Work on that first - Is it not patriarchy ? Ankita has earned a name for herself on her own merits so SHUT UP
एक अन्य ने लिखा- शिबानी तुम्हें तुम्हारे काम की वजह से कोई नहीं जानता। अंकिता लोखंडे से तुम खुद की तुलना मत करो। अंकिता ने अपने दम पर अपनी पहचान बनाई है। एक अन्य यूजर ने लिखा- कोई जाकर फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड को बता दो कि अंकिता इंडिपेंडेट महिला है जिसे किसी के सहारे की जरूरत नहीं है।
We know @anky1912 for super hit show Pavithra Rishta, Manikarnika, Bhaghi movies. What are u known for other than Farhan Akhtar's girlfriend? Try to look at urself before pointing fingers on anyone else. @shibanidandekar trying to gain 2 mins fame by supporting druggist. 👏👏👏😂
बता दें अंकिता लोखंडे ने लिखा था- 'मान लेते हैं कि आपको अपनी दोस्त के बारे में सबकुछ जरूर पता होगा कि उसकी जिंदगी और रिलेशनशिप में क्या चल रहा है। यह देखकर अच्छा लगा कि आखिरकार आप जाग गए लेकिन काश आपको पहले होश आता और अपने दोस्त को किसी भी तरह के ड्रग न लेने की सलाह दी होती। उन्हें सुशांत सिंह राजपूत के मानसिक स्वास्थ्य के बारे में पता था क्योंकि उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा कि वह डिप्रेशन में थे।'
#WarriorsRoar4SSR
After reading the replies,
Everybody to Farhan Akhtar's GF: pic.twitter.com/vfxoVb8pXf