{"_id":"60eae75ab91b7e20c4078338","slug":"farhan-akhtar-known-as-the-all-rounder-of-bollywood-his-net-worth-will-blow-your-mind","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नेट वर्थ: बॉलीवुड के ऑलराउंडर कहलाते हैं फरहान अख्तर, लग्जीरियस लाइफ जीने वाले अभिनेता के पास है इतनी संपत्ति","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नेट वर्थ: बॉलीवुड के ऑलराउंडर कहलाते हैं फरहान अख्तर, लग्जीरियस लाइफ जीने वाले अभिनेता के पास है इतनी संपत्ति
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sun, 11 Jul 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
फरहान अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फरहान अख्तर बॉलीवुड की एक ऐसी शख्सीयत हैं जिन्हें हर क्षेत्र में महारथ हासिल है। अभिनय, गायिकी, निर्देशन, स्क्रिप्ट राइटिंग हर एक चीज में फरहान अख्तर ने काम किया है और सफलता भी हासिल की है। ये ही वजह है कि उन्हें इंडस्ट्री का ऑलराउंडर कहा जाता है। उन्होंने 'भाग मिल्खा भाग', 'रॉक ऑन', 'जिंदगी मिलेगी ना दोबारा' जैसी फिल्मों से अपने अभिनय का लोहा मनवाया तो वहीं 'दिल चाहता है' लक्ष्य', 'डॉन', 'डॉन 2' जैसी सुपरहिट फिल्में भी लिखीं हैं वहीं 'रॉक आन' और 'लक बाई चांस' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। फरहान अख्तर एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्हें सिनेमा की बखूबी समझ है।
करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं फरहान
जावेद अख्तर के बेटे होते हुए भी फरहान ने अपनी अलग पहचान बनाई है। इससे उन्होंने साबित किया है कि स्टार किड होने के बाद भी दर्शक आपको आपकी प्रतिभा के दम पर याद रखते हैं। फरहान पर्दे पर कैसे भी किरदार निभाएं, लेकिन वो बेहद लग्जीरियस लाइफ जीते हैं। उन्हें महंगी गाड़ियों का शौक है। तो चलिए आपको बताते हैं कितनी है फरहान अख्तर की नेट वर्थ और किस किस चीज का शौक रखते हैं पर्दे के मिल्खा सिंह।
फरहान अख्तर करोड़ो की संपत्ति के मालिक हैं। एक रिपोर्ट के मुताबित उनके पास कुल 148 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी हैं। उनके पास बांद्रा में एक बंगला है वहीं भारत के अलावा विदेशो में भी उन्होंने प्रॉपर्टी में काफी इनवेस्ट किया है। फरहान बॉलीवुड के सफल अभिनेताओं में से एक हैं। वो चुनिंदा फिल्में ही करते हैं, लेकिन सभी फिल्मों में उनके किरदार बेहद दमदार होते हैं। फरहान एक फिल्म के लिए करीब 3 से 4 करोड़ रुपये लेते हैं।
3 of 5
फरहान अख्तर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फरहान के महीने की कमाई की बात करें तो ये करीब 1.8 करोड़ रुपये है। वहीं सलाना वो करीब 22 करोड़ रुपये तक कमाते हैं। फरहान ये पैसा अभिनय और निर्देशन के जरिए कमाते हैं। इतना ही नहीं वो कई ब्रांड को एंडोर्स भी करते हैं जिसके लिए उन्हें अच्छी खासी रकम दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फरहान अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
फरहान को शानदार गाड़ियों का शौक हैं। उनके पास कई गाड़ियां हैं जो काफी महंगी है। इसमें लैंड रोवर रेंज रोवर, पॉर्श, होन्डा सीवीआर, मर्सिडीज बेंज जैसी कारें शामिल हैं। फरहान को जानवर बहुत पसंद हैं। उनके पास एक मिनिएचर पिंसचर नस्ल का डॉग है जिसकी कीमत 40 हजार रुपये है।
विज्ञापन
5 of 5
तूफान फिल्म
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वर्कफ्रंट की बात करें तो फरहान अख्तर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'तूफान' को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म पिछले काफी समय से विवाद में हैं। दरअसल, 'तूफान' पर आरोप लगा है कि इसके माध्यम से लव जिहाद का प्रचार किया जा रहा है। ट्विटर पर फैंस यह आरोप लगा रहे है कि यह फिल्म लव जिहाद का प्रचार कर रही है और ऐसे में लोग फिल्म को बैन करने की मांग कर रहे हैं। फिल्म ‘तूफान’ मुंबई के डोंगरी इलाके के एक अनाथ बच्चे अज्जू की कहानी है जो बड़ा होकर इलाके का बदमाश बन जाता है।उसके जीवन में एक लड़की बदलाव लाती है और फिर एक कमाल के कोच के साथ मिलकर अज्जू कैसे अजीज अली बॉक्सर बनता है, यही फिल्म ‘तूफान’ की कहानी है। इस फिल्म से एक बार फिर फरहान दर्शकों के दिलों पर छा जाने के लिए तैयार हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।