फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farhan Akhtar: बॉलीवुड की लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों पर फरहान अख्तर ने दिया बड़ा बयान, कहा- अब हमें...

Mon, 22 Aug 2022 05:00 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 22 Aug 2022 05:00 PM IST
विज्ञापन
Farhan Akhtar reaction on Bollywood Flop Films, said we have to make movies like Avengers
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के लिए साल 2022 अब तक अच्छा नहीं रहा है। 'द कश्मीर फाइल्स' और 'भूल भुलैया 2' के अलावा इस साल कोई भी हिंदी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी है। आमिर खान से लेकर अक्षय कुमार तक इस साल लोगों को इंप्रेस करने में नाकाम साबित हुए हैं। इस बीच बॉलीवुड के मशहूर एक्टर-डायरेक्टर फरहान अख्तर ने लगातार फ्लॉप हो रही बॉलीवुड फिल्मों पर खुलकर अपनी राय रखी है। 

Farhan Akhtar reaction on Bollywood Flop Films, said we have to make movies like Avengers
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

एक इंटरव्यू के दौरान फरहान ने कहा कि बीते कुछ समय से लोगों ने दूसरी भाषा के कंटेंट देखने शुरू कर दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अब वैश्विक दर्शकों को ध्यान में रखकर ही कंटेंट बनाना होगा तभी कुछ बात बन सकेगी। एक्टर ने कहा, 'अपनी भाषा से हर कोई भावनात्मक रूप से जुड़ा होता है। कई बार एक शब्द से ही सारी भावनाएं व्यक्त हो जाती हैं लेकिन डब की हुई फिल्मों के साथ ऐसा नहीं होता कई बार भावनाएं बदल जाती हैं।'

Farhan Akhtar reaction on Bollywood Flop Films, said we have to make movies like Avengers
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

इस बातचीत में एक्टर ने आगे कहा, 'लोग अंग्रेजी में बने कंटेंट बिलकुल देख सकते हैं। हमेंं अब इस बैरियर को तोड़ना होगा।  हमें अब ऐसा कंटेंट तैयार करना होगा जो किसी भी भाषा में वहीं भावनाएं व्यक्त कर सके।'  उन्होंने आगे बताया कि अब हमें अवेंजर्स वाला तरीका अपना होगा। फरहान ने बताया कि ये फिल्में भले ही अंग्रेजी भाषा में थी लेकिन लोगों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा क्योंकि इसका कंटेंट ही कुछ ऐसा था। हमें भी पहले ऐसे ही कंटेंट पर काम करना पड़ेगा, भाषा की समस्या तो बहुत बाद में आती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Farhan Akhtar reaction on Bollywood Flop Films, said we have to make movies like Avengers
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि फरहान हाल ही में मिस मार्वल सीरीज में नजर आए थे। उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो वह अब तक कई हिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 'भाग मिल्खा भाग' और 'जिंदगी मिलेगी न दोबारा' उनकी सुपरहिट फिल्मों में से एक है। एक्टिंग के अलावा वह सफल निर्देशक भी हैं। अब तक उन्होंने 'दिल चाहता है', 'लक्ष्य', और 'डॉन' और 'डॉन 2' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed