फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर फरहान अख्तर का ट्वीट, लिखा- 'गिद्धों को इकट्ठा होने दो और मगरमच्छों को रोने दो...'

Thu, 18 Jun 2020 04:19 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 18 Jun 2020 04:19 AM IST
विज्ञापन
Farhan Akhtar shares heartbreaking poem on Sushant Singh Rajput death
फरहान अख्तर और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी का कारण कई लोग डिप्रेशन मान रहे हैं। खबरें इस तरह की भी हैं कि सुशांत के हाथ में कई तरह के प्रोजेक्ट्स थे लेकिन ये सभी उनसे छीन लिए गए। अभिनेता के निधन के बाद बॉलीवुड भी अब दो खेमों में बंटा नजर आ रहा है। फिल्म इंडस्ट्री के ही कई लोग अब बॉलीवुड की हस्तियों पर बिना नाम लिए निशाना साध रहे हैं। हाल ही अभिनेता फरहान अख्तर ने कविता लिखकर सुशांत को श्रद्धांजलि दी।

Farhan Akhtar shares heartbreaking poem on Sushant Singh Rajput death
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

फरहान अख्तर ने सुशांत को याद करते हुए अपने ट्विटर हैंडल से एक कविता साझा की जिसे उन्होंने अंग्रेजी में लिखा है। इस कविता की शुरुआती पंक्तियों में फरहान कहते हैं कि ‘सो जाओ मेरे भाई, सो जाओ। गिद्धों को इकट्ठा होने दो और मगरमच्छों को रोने दो।'

Farhan Akhtar shares heartbreaking poem on Sushant Singh Rajput death
फरहान अख्तर - फोटो : अमर उजाला
फरहान ने आगे लिखा है- 
'कलाकारों को सर्कस करने दो, 
धोखा देना, बिगड़ना, झुको और उछलो
तीर्थ को ऊंचा उठने दो
अंधेरा होने दो
मनुष्यों के दिलों में गहराई आती है
मेरे भाई सो जाओ।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Farhan Akhtar shares heartbreaking poem on Sushant Singh Rajput death
सुशांत सिंह राजपूत, करण जौहर, संजय लीला भंसाली, एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के मामले में निर्माता- निर्देशक करण जौहर, संजय लीला भंसाली, एकता कपूर और अभिनेता सलमान खान सहित आठ लोगों पर केस दर्ज हुआ है। बॉलीवुड के कुछ सितारे और लोगों ने उनके आत्महत्या के फैसले को फिल्म इंडस्ट्री द्वारा शोषण करने की वजह से लिया गया बताया है। 

विज्ञापन
Farhan Akhtar shares heartbreaking poem on Sushant Singh Rajput death
वकील सुधीर ओझा - फोटो : सोशल मीडिया

वकील सुधीर ओझा ने इन सभी कलाकारों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 109, 504 और 506 के तहत मुजफ्फरपुर कोर्ट में मामला दर्ज किया है। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत गंभीर अवसाद से गुजर रहे थे, लेकिन कई सितारों ने आरोप लगाया कि उन्हें आत्महत्या करने के लिए उकसाया गया था। 

सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर इजरायल ने जताया दुख, कहा- वो हमारे सच्चे दोस्त थे
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed