बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का इस तरह यूं अचानक चले जाना हर किसी को सदमा दे गया है। लोग उनके जाने का गम नहीं भुला पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार सुशांत को लोग याद कर रहे हैं। लेकिन सुशांत को याद करने वाले सिर्फ भारत में ही नहीं हैं बल्कि पूरी दुनिया से लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर इस्रायल ने जताया दुख, कहा- 'वो हमारे सच्चे दोस्त थे'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर इस्रायल ने भी दुख जताया है। सुशांत को इस्रायल ने अपना सच्चा दोस्त बताते हुए एक खास संदेश जारी किया है। इस्रायल विदेश मंत्रालय के जनरल और डिप्टी डायरेक्टर गिलाड कोहेन (Gilad Cohen ने सुशांत के लिए एक ट्वीट किया है।
गिलाड ने अपने इस ट्वीट में सुशांत सिंह राजपूत की फोटो और वीडियो का लिंक साझा किया है। ये वीडियो तब का है जब सुशांत, जैकलीन फर्नांडीस के साथ इस्रायल में अपनी बेव सीरीज के सिलसिले में पहुंचे थे। वीडियो में सुशांत अपनी टीम के साथ खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।
गिलाड ने ट्वीट किया है, 'मैं सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर संवेदना व्यक्त करता हूं। वो इस्रायल के सच्चे दोस्त थे। आपकी बहुत याद आएगी। जब वो इस्रायल आए थे, तब कुछ ऐसा हुआ था।'
Sending my deepest condolences on the passing of @its_sushant_fc, a true friend of Israel. You will be missed!
Check out one of the great things that came of his trip to Israel in the link below. #IsraelLooksEast #RIPSushantSinghRajput https://t.co/GM9bjM09XD pic.twitter.com/oukPiMFinh
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर पर 14 जून को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। ये खबर बाहर आते ही लोग यकीन नहीं कर पा रहे थे, लेकिन खबर की पुष्टि होते ही फैंस और बॉलीवुड हस्तियां शोक में डूब गई थीं। फिलहाल पुलिस अभी इस मामले में जांच कर रही है।
खुदकुशी के बाद सुशांत सिंह राजपूत के घर की तलाशी, पुलिस को मिली इस फिल्म की स्क्रिप्ट