फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुदकुशी के बाद सुशांत सिंह राजपूत के घर की तलाशी, पुलिस को मिली इस फिल्म की स्क्रिप्ट

Thu, 18 Jun 2020 02:53 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 18 Jun 2020 02:53 AM IST
विज्ञापन
police have found A film script of Geniuses and Drop Outs at the sushant singh rajput residence
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के मामले में मुंबई की बांद्रा पुलिस ने अब जांच तेज कर दी है। हर दिन इस घटना को लेकर लोगों से पूछताछ की जा रही है, साथ ही लगातार छानबीन हो रही है। हाल ही पुलिस ने जब सुशांत के घर  की तलाशी ली तो उनको एक फिल्म की स्क्रिप्ट भी मिली।

police have found A film script of Geniuses and Drop Outs at the sushant singh rajput residence
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

बांद्रा पुलिस को सुशांत सिंह राजपूत के घर से जीनियस एंड ड्रॉप आउट नाम की एक स्क्रिप्ट मिली है, इसे ड्रीम 150 भी बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, सुशांत जनवरी से अपने इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर वाले थे।

police have found A film script of Geniuses and Drop Outs at the sushant singh rajput residence
मुकेश छाबड़ा - फोटो : ट्विटर

बुधवार को सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त और कास्टिंग डॉयरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने पुलिस को बताया था कि अभिनेता के साथ उनकी बहुत अच्छी दोस्ती थी। मुकेश छाबड़ा की बतौर निर्देशक पहली फिल्म 'दिल बेचारा' में सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
police have found A film script of Geniuses and Drop Outs at the sushant singh rajput residence
सुशांत और संजना संघी - फोटो : Social Media

दिल बेचारा में सुशांत सिंह के अलावा सैफ अली खान और संजना सांघी भी हैं। ये फिल्म इस साल 8 मई को रिलीज होने वाली थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसकी रिलीज को टालना पड़ा। खबरें ऐसी भी हैं कि मेकर्स फिल्म को डिजीटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की योजना बना रहे थे।

विज्ञापन
police have found A film script of Geniuses and Drop Outs at the sushant singh rajput residence
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर पर 14 जून को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। ये खबर बाहर आते ही लोग यकीन नहीं कर पा रहे थे, लेकिन खबर की पुष्टि होते ही फैंस और बॉलीवुड हस्तियां शोक में डूब गई थीं। सुशांत की मौत के सदमे से लोग अभी तक नहीं उबर पाए हैं। 

'सॉरी मेरा बच्चा..मुझे माफ करना', सुशांत के लिए बहन की ये फेसबुक पोस्ट पढ़कर रो पड़ेंगे आप
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed