नए साल के जश्न के बीच फरहान अख्तर एक बार फिर से अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर को लेकर सुर्खियों में है। बीते साल से फरहान और शिबानी के अफेयर की खबरें आ रही हैं, हालांकि शिबानी इन अफवाहों से इंकार कर चुकी हैं। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि फरहान और शिबानी ने अपने रिश्ते को आगे बढा़ने का फैसला कर लिया है और जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
दीपिका-प्रियंका के बाद इस साल शादी कर सकते हैं फरहान अख्तर, ये सेलिब्रिटी बनेंगी दुल्हन!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक फरहान और शिबानी अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर हैं। यहां तक कि फरहान के बच्चे भी शिबानी के साथ कंफटेबल हैं। ऐसे में दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। यह दोनों अक्सर एक साथ देखे जाते हैं। यहां तक कि नए साल का जश्न भी फरहान और शिबानी ने एक साथ मनाया। सोशल मीडिया पर इन दोनों के नए साल की जश्न की तस्वीरें भी सामने आई।
oh Hi @faroutakhtar 🙋🏾♀️ #bumped
A post shared by Shibani Dandekar (@shibanidandekar) on
A post shared by Shibani Dandekar (@shibanidandekar) on
शिबानी से पूछा गया कि पब्लिक का नजरिया आपकी जिंदगी को कितना प्रभावित करता है। इस पर शिबानी दांडेकर ने कहा - 'यह व्यक्ति पर निर्भर करता है। आप कैसे लेते हैं। कुछ लोग हैं जो इससे बहुत प्रभावित होते हैं और कुछ परवाह ही नहीं करते। जब आप सार्वजनिक स्थान पर काम कर रहे हैं तो समझ का एक स्तर होना जरूरी है। दुनिया आपको देख रही है। इसलिए आपको डील करना पड़ता है। यह हमेशा आसान नहीं होता।'