सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कादर खान के बेटे ने गोविंदा पर निकाली भड़ास, कहा- 'अंतिम वक्त में एक बार भी पूछा नहीं और अब...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 03 Jan 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
kader khan son sarfaraz takes on govinda about his father health update
kader khan - फोटो : film history

दिग्गज एक्टर, स्क्रीनराइटर और डायलॉग राइटर कादर खान का सोमवार को कनाडा में निधन हो गया। जिसके बाद Mississauga में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। कादर खान के निधन पर अमिताभ बच्चन समेत कई सेलिब्रिटीज ने दुख जताया, हालांकि कई एक्टर्स ऐसे रहे जिन्होंने कादर खान के साथ वैसे तो कई हिट फिल्में दीं लेकिन जब उनकी बीमारी की खबर आई तो बिल्कुल नजरअंदाज कर दिया।

Trending Videos
kader khan son sarfaraz takes on govinda about his father health update
kader khan

कादर खान के बेटे सरफराज इंडस्ट्री की इस बेरुखी से बेहद आहत हैं। एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए सरफराज ने कहा कि 'वो फिल्म इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन को सबसे ज्यादा प्यार करते थे। जब मैं अपने पिता से पूछता था कि वो किसे सबसे ज्यादा याद करते हैं तो वो बच्चन साहब का नाम लेते थे। अमिताभ बच्चन की ओर से भी ऐसा ही था। मेरे पिता ने अपने आखिरी वक्त में उनसे बात की थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
kader khan son sarfaraz takes on govinda about his father health update
kader khan and Govinda

वहीं जब गोविंदा के बारे में पूछा गया तो सरफराज ने कहा कि 'कृपया गोविंदा से पूछिए कि उन्होंने मेरे पिता के बारे में कितनी बार पूछा था। क्या उन्होंने पिता के निधन के बाद एक बार भी हमें फोन किया? फिल्म इंडस्ट्री में लोग बोलते कुछ और हैं और करते कुछ और हैं। आज जो टॉप एक्टर्स हैं वो पुराने एक्टर्स के साथ तस्वीरों में तो देखें जाते हैं लेकिन ये प्यार केवल तस्वीरों तक ही हैं। इससे ज्यादा कुछ नहीं। मेरे पिता भाग्यशाली थे कि उनके तीनों बेटों ने उनका ध्यान रखा लेकिन उनका क्या जो आखिरी दिनों में कठिनाईयों के बीच जिंदगी बिताई।'

kader khan son sarfaraz takes on govinda about his father health update
kader khan

बता दें कि कादर खान के साथ गोविंदा ने करीब 41 फिल्मों में काम किया है। दोनों की जोड़ी ने दर्शकों को खूब हंसाया और रुलाया। कादर खान कभी गोविंदा के पिता बने तो कभी ससुर। ये जोड़ी हमेशा नंबर वन रही। कादर खान के निधन के बाद गोविंदा ने ट्वीट किया था कि 'वो मेरे उस्ताद ही नहीं बल्कि पिता के समान थे । उनके जाने से मैं बहुत दुखी हूं और फिल्म जगत का हर शख्स दुखी है।' 

विज्ञापन
kader khan son sarfaraz takes on govinda about his father health update
kader khan - फोटो : twitter

अमिताभ बच्चन ने भी अपने ट्वीट में कादर खान के जाने का दुख जाहिर किया। अमिताभ ने लिखा कि 'कादर खान गुजर गए। दुखद और निराशाजनक खबर। मेरी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं। वह प्रतिभा के धनी और फिल्मों के लिए समर्पित कलाकार थे। वह गजब के लेखक थे। मेरी ज्यादातर कामयाब फिल्में उन्हीं ने लिखीं। मेरे अजीज दोस्त और गणितज्ञ भी थे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed