रेप के आरोपी आसाराम पर आज जोधपुर अदालत का फैसला आ गया। आसाराम सहित तीन लोगों को दोषी करार दिया गया है । वहीं दो लोगों को बरी कर दिया गया। कोर्ट ने आसाराम को उम्र कैद की सजा सुनाई है । साथ ही बाकी दो आरोपियों को 20 साल कैद की सजा हुई है ।
आसाराम को उम्रकैद की सजा होते ही यह एक्टर सोशल मीडिया पर आया, कहा- 'पीएम मोदी के साथ इसकी फोटो...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसाराम को सजा मिलते ही सोशल मीडिया पर रिएक्शन आने शुरू हो गए । आम लोगों के अलावा सेलेब्रिटीज ने भी ट्वीट कर अपनी बात रखी । एक्टर फरहान अख्तर ने अपना बयान जारी किया है । उन्होंने कहा, 'आखिरकार एक चाइल्ड रेपिस्ट है और उसके लिए सजा का ऐलान हो गया है ।'
फरहान आगे लिखते हैं, 'जो लोग पीएम मोदी के साथ उसके फोटो को शेयर कर रहे हैं, वो अपनी हरकतें बंद कर दें। पीएम मोदी और आसाराम की ये तस्वीरें तब की हैं जब उस पर कोई आरोप नहीं थे। इसलिए पीएम मोदी के नाम का इस्तेमाल गलत है ।'
So, Asaram is a child rapist. And he has been found guilty. Good.
— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) April 25, 2018
But can people please stop sharing images of him with PM Modi. Patronising him before he was exposed to be a pervert is no crime.
Let’s be fair and give him the benefit of doubt that he, like us, did not know.
बता दें कि ट्विटर पर लोग पीएम मोदी और आसाराम की एक तस्वीर शेयर कर कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि फरहान हर सामाजिक मुद्दे पर अपनी बात रखने से नहीं चूकते । कुछ दिन पहले हुए कठुआ रेप केस पर भी फरहान अख्तर ने अपनी बात रखी थी ।
उनका कहना था, 'कल्पना कीजिए उस 8 साल की बच्ची के दिमाग में क्या चल रहा होगा, जिसे नशे की हालत में बंधक बनाकर कई दिनों तक रेप किया और फिर हत्या कर दी। यदि आप उसे आतंकवाद नहीं मानते हैं तो आप इंसान नहीं हैं। यदि आप कठुआ की निर्भया के लिए न्याय की मांग नहीं करते हैं तो आप कुछ भी नहीं हैं ।'