फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेपोटिज्म पर ट्रोल हो रहे अर्जुन तेंदुलकर को मिला फरहान अख्तर का साथ, बोले- शुरू होने से पहले ही...

Sun, 21 Feb 2021 07:01 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sun, 21 Feb 2021 07:01 AM IST
विज्ञापन
‘Don’t murder his enthusiasm’ – Farhan Akhtar comes out in support of Arjun Tendulkar
फरहान अख्तर और अर्जुन तेंदुलकर - फोटो : Instagram

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का टीम मुंबई इंडियंस में चयन हो गया है। इस चयन के बाद से ही नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ गई है। लोगों का कहना है कि सचिन का बेटा होने की वजह से उन्हें टीम में आसानी से ले लिया गया था। तो वहीं कुछ लोग उनका समर्थन भी कर रहे हैं। ऐसे में अब अभिनेता फरहान अख्तर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।



 

‘Don’t murder his enthusiasm’ – Farhan Akhtar comes out in support of Arjun Tendulkar
फरहान अख्तर

सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल हो रहे अर्जुन तेंदुलकर के सपोर्ट में फरहान अख्तर ने ट्वीट कर लिखा, 'मुझे लगता है कि मुझे अर्जुन तेंदुलकर के बारे में यह कहना चाहिए। हम अक्सर एक ही जिम में वर्कआउट करते हैं और मैंने देखा है कि वह अपनी फिटनेस पर किसनी मेहनत करते हैं। उसका ध्यान बेहतर क्रिकेटर बनने पर है। अर्जुन के लिए भाई-भतीजावाद शब्द का प्रयोग करना अनुचिक और क्रूर है। शुरू होने से पहले ही उसके उत्साह को मत मारो।'
 

‘Don’t murder his enthusiasm’ – Farhan Akhtar comes out in support of Arjun Tendulkar
अर्जुन तेंदुलकर और सारा तेंदुलकर - फोटो : Instagram

इसके पहले अर्जुन तेंदुलकर की बहन सारा तेंदुलकर ने भी ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई थी और लिखा था, 'कोई भी तुमसे तुम्हारी इस उपलब्धि को नहीं छीन सकता। ये तुम्हारी है. मुझे तुम पर गर्व है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
‘Don’t murder his enthusiasm’ – Farhan Akhtar comes out in support of Arjun Tendulkar
अर्जुन तेंदुलकर

तो वहीं बई इंडियंस के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट जहीर खान, 'अर्जुन बहुत ही मेहनती है। वह काफी कुछ सीखना चाहता है। उसके ऊपर हमेशा सचिन तेंदुलकर के बेटे होने का प्रेशर रहेगा और उसे इसी के साथ जीना होगा।'

विज्ञापन
‘Don’t murder his enthusiasm’ – Farhan Akhtar comes out in support of Arjun Tendulkar
अर्जुन तेंदुलकर - फोटो : twitter@ESPNcricinfo

बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए गुरुवार को हुई नीलामी में पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये की बोली लगा कर अपनी टीम में शामिल किया है। अर्जुन के टीम में चयन के बाद से ही एक बार फिर परिवारवाद को लेकर बहस छिड़ी हुई है। हालांकि, कई लोग उनका समर्थन भी कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed