फिल्म ‘दंगल’ से डेब्यू करने वाली अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सान्या ने कम समय में ही इंडस्ट्री में अपनी धाक जमा ली है। सान्या आए दिन अपनी नई तस्वीरों और वीडियो से खूब सुर्खियां बटोरती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी बेहद हॉट और ग्लैमरस फोटोज साझा की हैं, जिन्हें देख उनके फैंस के होश उड़ गए हैं। सान्या की ये फोटोज ने सोशल मीडिया पर गरमा गरमी का माहौल कायम किया है।
'दंगल' गर्ल सान्या मल्होत्रा का लेटेस्ट बिकिनी फोटोशूट वायरल, तस्वीरें देख उड़ जाएंगे होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, सान्या मल्होत्रा इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। सान्या ने अपनी वैकेशन की कुछ फोटोज साझा की हैं जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। सान्या मल्होत्रा ने बीच किनारे खड़े होकर कई बेहतरीन और बोल्ड पोज दिए हैं। सान्या के फैंस उनकी इन तस्वीरों पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
हाल ही में सान्या ने अपना बिकिनी फोटोशूट कराया है। इसकी तस्वीरें सान्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। पहली फोटो में वे खड़े हुए बोल्ड पोज दे रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह बैठी हुई हैं और अपने चश्मे को हाथ से पकड़ा हुआ है। सान्या की इन तस्वीरों से नजरें हटाना मुश्किल होगा। सान्या के इस नए अवतार को देखकर फैंस इसके बारे में खूब चर्चा कर रहे हैं और फायर और दिल वाले इमोजी शेयर कर रहे हैं।
सान्या की इन तस्वीरों पर केवल उनके फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सितारे भी कमेंट कर रहे हैं। फिल्म बधाई हो में सान्या की को-स्टार रहीं नीना गुप्ता ने भी इन तस्वीरों पर कमेंट किया है। उन्होंने कमेंट में लिखा 'लवली'। वहीं डायरेक्टर गुनीत मोंगा ने सान्या की इन तस्वीरों पर आंखो में दिल बने और फायर वाले इमोजी को शेयर किया है। बीते दिनों भी सान्या मल्होत्रा ने अपनी बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सान्या मल्होत्रा आखिरी बार डायरेक्टर अनुराग बसु की मल्टीस्टारर फिल्म 'लूडो' में नजर आई थीं। सान्या मल्होत्रा आने वाले समय विक्रांत मेसी और बॉबी देओल के साथ फिल्म 'लव हॉस्टल' में काम करती दिखाई देंगी।

कमेंट
कमेंट X