{"_id":"60319b137b83bd51f12ffd74","slug":"katrina-kaif-dances-on-afghan-jalebi-song-at-her-friends-wedding-video-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दोस्त की शादी में 'अफगान जलेबी' गाने पर जमकर थिरकीं कटरीना कैफ, डांस वीडियो वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दोस्त की शादी में 'अफगान जलेबी' गाने पर जमकर थिरकीं कटरीना कैफ, डांस वीडियो वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sun, 21 Feb 2021 05:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कटरीना कैफ अपने दमदार अभिनय से तो दर्शकों का दिल जीत ही चुकी हैं। साथ ही वह डांस में भी नंबर वन हैं। कटरीना कई फिल्मों में अपने डांस से भी सभी का मन मोह लेती हैं। कटरीना सोशल मीडिया पर अपनी नई नई तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में उनका एक पुराना वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह मस्त मगन होकर डांस कर रही हैं।
2 of 5
कटरीना कैफ
- फोटो : instagram
दरअसल, कटरीना का यह डांस वीडियो उनके दोस्त की शादी का है। जिसमें वह अफगान जलेबी गाने पर जमकर थिरकती हुईं नजर आ रही हैं। कटरीना के फैंस को यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है और लोग जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। कटरीना का यह अंदाज उनके चाहने वालों को काफी प्रभावित कर रहा है।
3 of 5
कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
इस वायरल डांस वीडियो में कटरीना ने ब्लू कलर की ड्रेस पहनी है जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं और डांस करते हुए उनका अंदाज और भी कमाल का लग रहा है। बता दें कि कटरीना का यह वीडियो फिल्मफेयर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है, जिसे अभी तक 50 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विक्की कौशल, कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि बॉलीवुड के गॉसिप के गलियारों में लंबे समय से कटरीना कैफ और विक्की कौशल के अफेयर की खबरें हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर चुप्पी साध रखी है। किन कई बार दोनों को साथ में स्पॉट किया गया है। इन दोनों के अफेयर की चर्चा ने तूल तब पकड़ा जब कॉफी विद करण के आखिरी सीजन में एक सवाल के जवाब ने कटरीना ने कहा कि उनकी जोड़ी विक्की कौशल के साथ अच्छी लगेगी।
विज्ञापन
5 of 5
कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
बात कटरीना के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह अक्षय कुमार के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगी। इसके अलावा कटरीना जल्द ही फोन भूत में भी नजर आने वाली हैं। कटरीना की आखिरी फिल्म भारत थी जिसमें सलमान खान के साथ उनकी जोड़ी को खूब प्यार मिला था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।