फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shibani Dandekar: क्या है शिबानी दांडेकर के प्रेग्नेंट होने की सच्चाई, अभिनेत्री ने टकीला को बताया जिम्मेदार

Wed, 02 Mar 2022 09:07 PM IST
रोमा रागिनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 02 Mar 2022 09:07 PM IST
विज्ञापन
Farhan Akhtar wife Shibani Dandekar pregnancy rumour Shibani break silence and shares video in which she flaunt abs
शिबानी दांडेकर - फोटो : Instagram

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी चर्चा में है। जब से दोनों की शादी हुई है, फरहान और शिबानी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। शादी में शिबानी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि, शिबानी के कुछ आउटफिट्स को लेकर ट्रोलर्स ने शिबानी को खूब ट्रोल किया। दरअसल शादी के कुछ तस्वीरों में शिबानी का पेट उभरा हुआ दिखा था। जिसके बाद उनके प्रेग्नेंसी की खबर सुर्खियों में आ गई। हालांकि, अब शिबानी ने प्रेग्नेंसी को लेकर खुलासा किया और ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी। 


 
Farhan Akhtar wife Shibani Dandekar pregnancy rumour Shibani break silence and shares video in which she flaunt abs
फरहान और शिबानी - फोटो : Instagram

बता दें कि बुधवार को शिबानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो स्टोरी शेयर की। जिसमें वो आईने के सामने खड़ी नजर आ रही हैं। वीडियो में शिबानी दांडेकर वॉशबोर्ड एब्स फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। वीडियो के कैप्शन से शिबानी ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। उन्होंने लिखा कि 'मैं एक महिला हूं और मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। 



 
Farhan Akhtar wife Shibani Dandekar pregnancy rumour Shibani break silence and shares video in which she flaunt abs
फरहान और शिबानी - फोटो : instagram

क्यों पेट निकला दिखा था शिबानी का
शिबानी ने तस्वीरो् में पेट उभरा दिखने के पीछे वजह बताई। फरहान की लेडी लव ने कहा कि टकीला ज्यादा पीने की वजह से मुझे ब्लोटिंग की समस्या हो गई थी। जिसकी वजह से मेरे ड्रेस में टमी नजर आया। वहीं वीडियो के बैकग्राउंड में अंग्रेजी गाना 'आई एम वुमन' गाना बज रहा है। शिबानी और फरहान के फोटोशूट के बाद शिबानी के प्रेग्रनेंट होने की खबरों ने जोर पकड़ लिया था। उन्होंने बॉडी फिट ड्रेस पहनी थी। जिसमें शिबानी का पेट निकला हुआ दिख रहा था। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर ने शिबानी को ट्रोल करना शुरू कर दिया था। लोगों का कहना था कि फरहान और शिबानी ने शादी इसलिए की थी कि शिबानी प्रेग्नेंट हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Farhan Akhtar wife Shibani Dandekar pregnancy rumour Shibani break silence and shares video in which she flaunt abs
फरहान और शिबानी की शादी - फोटो : Social Media

अभिनेता फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने 19 फरवरी को ईसाई रीति- रिवाज से एक- दूसरे के साथ शादी रचाई थी। इसके बाद कपल ने 21 फरवरी को कोर्ट मैरिज भी की थी। शिबानी और फरहान काफी समय से दूसरे को डेट कर रहे थे। शिबानी दांडेकर के साथ फरहान की यह दूसरी शादी है। 

विज्ञापन
Farhan Akhtar wife Shibani Dandekar pregnancy rumour Shibani break silence and shares video in which she flaunt abs
फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर - फोटो : Instagram: @shibanidandekar
खंडाला में हुई थी शादी
शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर की शादी उनके पिता जावेद अख्तर के खंडाला वाले फार्म हाउस सुकून में हुई, जो अंदर से बेहद आलीशान होने के साथ ही खूबसूरत भी है। फरहान अख्तर की वेडिंग के लिए इसे खूबसूरत तरीके से सजाया गया था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed