फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तिरंगे की शान बढ़ाने वाले जिस किरदार को निभाने से खान सितारों का इंकार, उसे गले लगाया इस सितारे ने

Thu, 30 Jul 2020 12:32 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 30 Jul 2020 12:32 PM IST
विज्ञापन
Farhan Akhtar Will Play Lead in Rakesh Sharma biopic
राकेश शरमा

हिंदी सिनेमा के दो बड़े खान आमिर और शाहरुख से होती हुई विंग कमांडर राकेश शर्मा की बायोपिक अब निर्देशक, निर्माता और अभिनेता फरहान अख्तर की झोली में आ गिरी है। मिली जानकारी के अनुसार इस फिल्म के निर्माता फरहान की फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में की गई मेहनत से प्रभावित हुए हैं। उनका मानना है कि मिल्खा सिंह जैसे कठिन किरदार को निभाने के लिए फरहान जब इतनी मेहनत कर सकते हैं तो राकेश शर्मा के किरदार के लिए भी वही बेहतर रहेंगे।

Farhan Akhtar Will Play Lead in Rakesh Sharma biopic
राकेश शर्मा की बायोपिक

राकेश शर्मा की बायोपिक पर वर्ष 2018 में काम करने की कवायद शुरू हुई थी। शुरुआत में इस किरदार को निभाने के लिए मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का चुनाव किया गया था। लेकिन, अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'महाभारत' की वजह से उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया। तब यह फिल्म शाहरुख खान के पास पहुंची। खबरें बताती हैं कि शाहरुख खान ने इस फिल्म के निर्देशक महेश मथाई के साथ मिलकर  सारी तैयारियां शुरू कर दी थीं। फिल्म की शूटिंग के लिए रूस में जगह भी लॉक हो गई थीं और 2019 में शूटिंग शुरू ही होने वाली थी। लेकिन, अचानक शाहरुख की फिल्म 'जीरो' के जबरदस्त फ्लॉप होने के कारण उनका मन खट्टा हो गया। और, उन्होंने अंतरिक्ष पर आधारित कोई भी फिल्म करने से फिलहाल मना कर दिया।

Farhan Akhtar Will Play Lead in Rakesh Sharma biopic
'भाग मिल्खा भाग' में फरहान अख्तर - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद अफवाहें सलमान खान के नाम की भी रहीं लेकिन बातें सफल नहीं हो सकीं। पिछले साल इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर और विकी कौशल का भी नाम खूब चर्चाओं में रहा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स तो ये भी बताती हैं कि महेश ने राकेश शर्मा के किरदार के लिए दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से भी बात की थी। हालांकि, उन्होंने इस किरदार को निभाने से मना कर दिया था। अब मुंबई के फिल्म ट्रेड में चर्चा है कि फरान अख्तर इस किरदार को लेकर बहुत उत्साहित हैं। वह अपने पुराने कामों को खत्म करके इस फिल्म का काम शुरू करेंगे। इसके लिए उन्हें थोड़ी बहुत शारीरिक मेहनत और एक अंतरिक्ष यात्री की बारीकियां समझने की जरूरत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Farhan Akhtar Will Play Lead in Rakesh Sharma biopic
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के मुताबिक निर्माताओं का मानना है कि फरहान और राकेश की लंबाई और शारीरिक बनावट भी काफी मेल खाती है। संवादों के साथ पटकथा तैयार हो चुकी है। मुख्य अभिनेता का चुनाव भी हो चुका है। अब इस फिल्म में बाकी कलाकारों का चुनाव और शूटिंग की तारीखें तय करना बाकी है। इस फिल्म में राकेश शर्मा की शुरू से लेकर अंतरिक्ष से लौटने तक की जीवन यात्रा को दिखाया जाएगा। राकेश ने अंतरिक्ष में सात दिन 21 घंटे और 40 मिनट दो सोवियत संघ के अंतरिक्ष यात्रियों के साथ बिताए थे। इनके वापस लौटने पर मॉस्को और भारत में लाइव न्यूज कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन किया गया था।

विज्ञापन
Farhan Akhtar Will Play Lead in Rakesh Sharma biopic
फरहान अख्तर - फोटो : अमर उजाला

यह बात वर्ष 1984 की है। तब भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं। राकेश जब अंतरिक्ष में थे तो उनकी बात तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से कराई गई। उन्होंने पूछा, अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है? इसके जवाब में राकेश ने कहा था कि 'सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा'। महेश ने अपनी फिल्म का शीर्षक भी यही सोचा है। सोवियत संघ की तरफ से राकेश को सोवियत संघ का हीरो की उपाधि मिली थी। इसके अलावा दोनों सोवियत अंतरिक्ष यात्रियों समेत राकेश को भारत के सबसे बड़े पीसटाइम गैलंट्री अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। महेश मथाई तमाम विज्ञापन फिल्में बना चुके हैं। वर्ष 1999 में आई फिल्म 'भोपाल एक्सप्रेस' के बाद यह उनकी दूसरी हिंदी फिल्म होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed