बालीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में फिल्मी सितारों के अलावा देश के राजनेता भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब अभिनेता की मौत के मामले में बसपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई से करवाने की बात कही है।
Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अब मायावती ने दी अपनी प्रतिक्रिया, कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मायवती ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई से जांच करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अभिनेता की मौत को लेकर हर दिन नए तथ्य सामने आ रहे हैं। ऐसे में उनकी मौत की जांच पुलिस से न करवाकर सीबीआई से करवानी चाहिए। साथ ही मायवती ने कहा कि इस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए।
मायावती ने अपने ट्वीट में लिखा, 'बिहार मूल के युवा बालीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला, रोज नए तथ्यों के उजागर होने व उनके पिता द्वारा पटना पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने से लगातार गहराता जा रहा है। अब मामले की जांच महाराष्ट्र व बिहार पुलिस द्वारा होने से बेहतर है कि प्रकरण की जांच सीबीआई ही करे।'
1. बिहार मूल के युवा बालीवुड अभिनेता सुशान्त सिंह राजपूत की मौत का मामला रोज नए तथ्यों के उजागर होने व उनके पिता द्वारा पटना पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने से लगातार गहराता जा रहा है। अब मामले की जाँच महाराष्ट्र व बिहार पुलिस द्वारा होने से बेहतर है कि प्रकरण की जाँच सीबीआई ही करे।
मायावती ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने इस मामले में राजनीति न करने की बात कही है। मायावती ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'सुशांत राजपूत राजपूत प्रकरण में महाराष्ट्र व बिहार के कांग्रेसी नेताओं के अलग-अलग रवैये से ऐसे लगता है कि इनका असल मकसद इस प्रकारण की आड़ में पहले अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति करना है तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना बाद में, जो कतई उचित नहीं। महाराष्ट्र सरकार गंभीर हो।' 2. साथ ही, सुशान्त राजपूत प्रकरण में महाराष्ट्र व बिहार के काग्रेंसी नेताओं के अलग-अलग रवैये से ऐसे लगता है कि इनका असल मकसद इस प्रकारण की आड़ में पहले अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति करना है तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना बाद में, जो कतई उचित नहीं। महाराष्ट्र सरकार गंभीर हो।
आपको बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मायवती के अलावा और भी कई राजनेता अपनी राय दे चुके हैं। साथ ही सीबीआई जांच करवाने की मांग कर रहे हैं। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को मुंबई में उनके घर में मिला था। उनकी मौत के मामले में अब तक मुंबई पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है। साथ ही इस मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है।
पढ़ें: सुब्रमण्यम स्वामी बोले- 'सुशांत सिंह राजपूत की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि मर्डर', बताई 26 अहम वजहें