बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत इन दिनों सरकार के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन की लगातार आलोचना कर रही हैं। इतना ही नहीं वह इन किसानों का समर्थन कर रहीं हस्तियों की भी खूब निंदा कर रही हैं। अब कंगना रणौत ने किसानों के आंदोलन की तुलना शाहीन बाग के प्रदर्शन से की है। साथ ही यह भी कहा कि इस आंदोलन में आतंकवादी भी शामिल हो रहे हैं।
कंगना ने कहा किसान आंदोलन में शामिल हो रहे हैं आतंकवादी, दिलजीत और प्रियंका को लेकर कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह सभी बातें कंगना रणौत ने सोशल मीडिया के जरिए कही हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपना एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने किसान आंदोलन की एक बार फिर से आलोचना की है। साथ ही किसानों का समर्थन करने वाले बॉलीवुड सितारे दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा को फिर से निशाने पर लिया है।
कंगना रणौत ने अपने वीडियो में कहा, 'मैंने वादा किया था कि जब किसान आंदोलन का यह पूरा भांडा फूट जाएगा जैसे शाहिन बाग का फूटा था तो मैं आप लोगों से इस बारे में बात करूंगी। क्योंकि इन पिछले 10-12 दिनों में मैंने इमोशनल-मेंटल लिंचिंग और रेप की धमकियों का सामना किया है, तो यह मेरा हक बनता है कि मैं इस देश से कुछ सवाल करूं। यह आंदोलन पूरी तरह से मोदी विरोधी था और कहीं न कहीं इसमें आतंकियों ने भी हिस्सा लेना शुरू कर दिया'।
कंगना ने आगे कहा, 'मैं पंजाब में पली-बड़ी हूं। मेरी स्कूलिंग वहां से हुई है। मैं जानती हूं कि वहां के लोग खालिस्तान नहीं चाहते हैं। वह देश का टुकड़ा नहीं चाहते हैं। उनका पूरा देश हैं। अरुणाचल प्रदेश से महाराष्ट्र, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश, सब उनका है। उन्हें छोटा सा टुकड़ा नहीं चाहिए। वह सभी देशप्रेमी हैं, लेकिन यह मासूस लोग कैसे देश को तोड़ने वालों की उंगली पर नाचने लगते हैं'।
Here’s the video I promised, watch when you can 🙏 pic.twitter.com/0YZxfQfwB2
अभिनेत्री ने आगे कहा, 'दोस्तों हम लोग इनके इशारे पर कैसे नाचने लगे हैं। इन आतंकियों के लिए, विदेशी शक्तियों के लिए। मुझे आप लोगों से शिकायत है। और मुझे इस बात के लिए शिकायत है कि किसी देशभक्त इंसान को अपनी सफाई देने पड़ती है। दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा जैसे लोग किस तरह की नीति कर रहे हैं। अगर मैं देश के हित में बात करती हूं तो मुझे कहते हैं कि मैं राजनीति कर रही हूं। इनसे भी तो पूछे यह कौन सी नीति कर रहे हैं।' सोशल मीडिया पर कंगना रणौत का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।
पढ़ें: Bigg Boss 14: निक्की तंबोली से भिड़ीं राखी सावंत, कहा- 'मर्दों को कोने में लेकर...'