बीते दो महीने से कृषि बिल को लेकर किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसे लेकर कुछ अंतरराष्ट्रीय हस्तियां सोशल मीडिया पर ट्वीट कर रही हैं। पॉप सिंगर रिहाना, पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग और पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा के बाद अब एक और अभिनेत्री ने इस बारे में ट्वीट किया है।
Farmer Protest: रिहाना और मिया के बाद चर्चा में अमेरिकी एक्ट्रेस Susan Sarandon का ट्वीट, किसानों के लिए कही बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्कर जीत चुकीं अमेरिकी एक्ट्रेस Susan Sarandon ने भी भारतीय किसानों के समर्थन में ट्वीट किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि वह भारतीय किसान आंदोलन के समर्थन में हैं। उनका ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Standing in solidarity with the #FarmersProtest in India. Read about who they are and why they’re protesting below. https://t.co/yWtEkqQynF
उन्होंने लिखा है, मैं भारत में चल रहे किसान आंदोलन के साथ एकजुटता से खड़ी हूं। पढ़िए वो कौन हैं और क्यों आंदोलन कर रहे हैं। उनका ये ट्वीट काफी लाइक और रीट्वीट हो रहा है। बीते दिनों रिहाना ने ट्वीट किया था कि किसान प्रोटेस्ट पर बात क्यों नहीं की जा रही। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस मामले पर चर्चा तेज हो गई थी।
गौरतलब है कि Susan Sarandon 75 साल की एक अमेरिकी एक्ट्रेस, एक्टिविस्ट और एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। उन्हें ऑस्कर के अलावा कई अवॉर्ड्स से नवाजा जा चुका है। फिल्म इंडस्ट्री में महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें 2002 में 'हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम' में स्टार के साथ सम्मानित किया गया था। 2009 में वह स्टॉकहोम इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी हासिल कर चुकी हैं। बता दें कि 2013 में भारत में हुए 44वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में उन्हें उद्घाटन के लिए भी आमंत्रित किया गया था।
इतना ही नहीं ब्रिटिश एक्ट्रेस, मॉडल जमीला जमील (Jameela Jamil) ने बताया कि हर बार जब वे किसान आंदोलन के समर्थन में कुछ भी बोल रही हैं तो उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं उन्हें हत्या और रेप की धमकियां मिल रही हैं।