फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farzi Trailer: शाहिद कपूर ने अपनी फिल्मों को बताया फर्जी, विजय सेतुपति ने किया हिंदी को लेकर ये बड़ा खुलासा

Fri, 13 Jan 2023 07:25 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Fri, 13 Jan 2023 07:25 PM IST
विज्ञापन
Farzi Trailer Shahid Kapoor told his films are fake Vijay Sethupathi made big disclosure about Hindi
शाहिद कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इंसान फर्जी या नोट फर्जी, फर्जी क्या है? यह शाहिद कपूर की वेब सीरीज 'फर्जी' में दिखेगा। शाहिद कपूर इस सीरीज के जरिए अपना ओटीटी डेब्यू कर रहे हैं। 'फर्जी' के ट्रेलर लॉन्च पर शाहिद कपूर की स्वैग के साथ बाइक पर एंट्री हुई। इस दौरान जब फर्जीवाड़े पर बात छिड़ी तो शाहिद कपूर ने अपनी ही फिल्मों को फर्जी बता दिया। इस बीच हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर रहे विजय सेतुपति ने खुलासा किया कि वह जब दुबई में नौकरी कर रहे थे, तभी हिंदी बोलना सीख गए थे। ओटीटी पर अपने डेब्यू को लेकर शाहिद कपूर कहते हैं, 'साल 2023 में मेरी अच्छी शुरुआत हो रही है। 10 फरवरी को मेरी सीरीज आ रही है और इसी महीने 25 फरवरी को जन्मदिन भी है।'

Farzi Trailer Shahid Kapoor told his films are fake Vijay Sethupathi made big disclosure about Hindi
शाहिद कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शाहिद कपूर 'फर्जी' की निर्देशक जोड़ी राज और डीके के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। वह कहते हैं, 'सभी लोग मुझसे ओटीटी की बात करते थे, लोग कहते थे कि फिल्म तो ठीक है,सीरीज में क्या कर रहे हैं? मैंने राज और डीके की 'द फैमिली मैन' सीरीज देखी है, मुझे काफी पसंद आई थी। ये लोग जब 'फर्जी' का ऑफर लेकर आए तो ऐसा नहीं था कि स्क्रिप्ट सुनने के बाद मैंने तुरंत हां कर दी बल्कि इसे समझने में काफी वक्त लिया। इस शो को लेकर जब भी राज और डीके से मुलाकात हुई तो हमेशा हमेशा हमने स्क्रिप्ट और किरदार को ही लेकर डिस्कस किया।'

Farzi Trailer Shahid Kapoor told his films are fake Vijay Sethupathi made big disclosure about Hindi
शाहिद कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सीरीज का नाम 'फर्जी' है तो फर्जी से जुड़ा सवाल जवाब ना हो तो यह कैसे हो सकता है? शाहिद कपूर से जब उनके फर्जीवाड़े के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, '20 साल से नॉन रियल फिल्में कर रहा हूं और लोग उसे रियल मानकर देख रहे हैं, इससे बड़ा फर्जीवाड़ा क्या हो सकता है?' साउथ के स्टार विजय सेतुपति भी 'फर्जी' के जरिए ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू कर रहे हैं। वह कहते हैं, 'मैं इसे अपना डेब्यू नहीं मानता। मैं अब तक 55 फिल्में कर चुका हूं। हर फिल्म और सीरीज मेरे लिए डेब्यू जैसे ही होती है। हर शॉट के लिए मैं उतनी ही मेहनत करता हूं, जैसे कि मैं अपनी गर्लफ्रेंड को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Farzi Trailer Shahid Kapoor told his films are fake Vijay Sethupathi made big disclosure about Hindi
फर्जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विजय सेतुपति 'फर्जी' के अलावा शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म 'मेरी क्रिसमस' में भी काम कर रहे हैं। इन फिल्मों में उन्होंने हिंदी में अपने डायलॉग खुद ही बोले हैं। विजय सेतुपति ने बताया कि फिल्मों में आने से पहले जब वह दुबई में नौकरी कर रहे थे, तभी वहां पर उन्होंने हिंदी बोलना सीख लिया था जो आज काम आ रहा हैं। 'फर्जी' में शाहिद कपूर और विजय सेतुपति के अलावा के के मेनन, राशि खन्ना, भुवन अरोड़ा, जाकिर हुसैन, कुब्रा सैत और अमोल पालेकर की मुख्य भूमिका है।

विज्ञापन
Farzi Trailer Shahid Kapoor told his films are fake Vijay Sethupathi made big disclosure about Hindi
फर्जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'फर्जी' में शाहिद कपूर सनी की भूमिका निभा रहे हैं। वह कहते हैं, 'सनी की भूमिका निभाना आसान नहीं है। यह किरदार काफी उलझा हुआ है। मुझे यकीन है कि दर्शक इस शो को पसंद करेंगे। इस किरदार की बोलचाल की भाषा को समझने में मेरी मदद भुवन अरोड़ा ने बहुत की है। जब मैं 18 साल की उम्र में लोकल ट्रेन से सफर करता था, तब इस तरह की बोलचाल वाली भाषा ट्रेन में सुनने को मिलती थी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed