'फैशन का पैशन' (Fashion Ka Passion) कॉलम में आज हम बात करेंगे उन एक्ट्रेस की जो इस हफ्ते अपनी ड्रेस की वजह से यूजर्स के निशाने पर रहीं।
मिस वर्ल्ड रह चुकीं मानुषी ही नहीं अमीषा भी हुईं ट्रोल, यूजर्स ने किए भद्दे कमेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतने वाली मानुषी छिल्लर अक्सर अपने फैशन सेंस और तस्वीरों के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हाल ही में उन्होंने फेमस फैशन डिजाइनर सब्यसाची के लिए फोटोशूट कराया, जिसमें उनका खूबसूरत अवतार देख हर कोई दीवाना हो गया। इस बीच फोटोशूट की एक ड्रेस के लिए मानुषी को ट्रोल भी किया जा रहा है। यह वह ड्रेस है जो मानुषी ने प्लेन से उतरते वक्त पहने हुए दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स को उनका यह लुक समझ नहीं आया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- 'पैंट पहनना भूल गई हो क्या।' एक दूसरे यूजर ने लिखा- 'मैडम सलवार कहां चली गई।'
अमीषा पटेल कई बार हॉट तस्वीरों को लेकर ट्रोल भी चुकी हैं। इस बार फिर से उन्होंने ट्रोलर्स को दरकिनार करते हुए इंस्टाग्राम पर अपनी एक बोल्ड तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अमीषा ने रेड कलर की लेदर जैकेट के साथ ब्लैक शॉर्ट्स पहनी हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को अमीषा का यह लुक पसंद नहीं आया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- 'फुटेज के लिए कुछ भी करोगी।' एक दूसरे यूजर ने लिखा- 'जैकेट उतार लो मैम अब गर्मियां आ चुकी हैं।'
मौनी रॉय ने हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने ब्लू कलर की ड्रेस पहनी हुई है। मौनी का यह लुक अपनी फिल्म 'रोमियो अकबर वॉल्टर' के प्रमोशन के दौरान का है। मौनी ने ब्लू स्कर्ट के साथ ब्लू टॉप पहना हुआ है, जो उन पर फब नहीं रहा है। हमेशा अपने स्टाइल को लेकर चर्चा में रहने वाली मौनी का यह लुक सोशल मीडिया पर उनके फैंस को भी पसंद नहीं आ रहा है। मौनी की इन तस्वीरों पर लोग भद्दे भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं। लोग उनके चेहरे को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। कोई उन्हें प्लास्टिक ब्यूटी कह रहा तो एक यूजर ने लिखा- 'फेक लिप्स फेक नोज।'
कृति ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में उन्होंने ब्लू कलर की मॉनोकनी पहन रखी है। कृति की यह तस्वीर मालदीव वेकेशन की है। कृति की इस मॉनोकनी का कलर और डिजाइन दोनों ही शानदार है। कुछ यूजर्स को कृति का यह लुक पसंद आ रहा तो कुछ उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कृति की इस तस्वीर पर कमेंट कर लिखा- अब ये दिशा पाटनी बनना चाहती है और दिशा पाटनी की नकल न करें। एक दूसरे यूजर ने लिखा- 'कुछ भी सुनो पर दिशा मत बनना।'