{"_id":"5d0460aa8ebc3e680c2e8141","slug":"fat-2-fit-salman-khan-inshallah-star-alia-bhatt-amazing-transformation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fat 2 Fit: कभी ऐसी दिखती थीं आलिया भट्ट, बॉलीवुड में सिक्का चलाने के लिए कम किया वजन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Fat 2 Fit: कभी ऐसी दिखती थीं आलिया भट्ट, बॉलीवुड में सिक्का चलाने के लिए कम किया वजन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Sat, 15 Jun 2019 08:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं आलिया भट्ट ने एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा लिया है। किरदार कैसा भी हो आलिया भट्ट खुद को उसमें बेहतर तरीके से ढालना जानती हैं। आलिया न सिर्फ अपनी शानदार एक्टिंग बल्कि फिटनेस के लिए भी सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन आलिया ने फिटनेस को हासिल करने के लिए जमकर मेहनत की है चूंकि बॉलीवुड में आने से पहले आलिया भट्ट काफी मोटी हुआ करती थीं।
2 of 6
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो शुरू से ही एक्ट्रेस बनने का ख्वाब देखती थीं और उनका यह सपना पूरा हुआ करण जौहर की मदद से। करण जौहर ने आलिया को फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में कास्ट करने की बात कही। लेकिन इसके साथ ही आलिया के सामने शर्त भी रखी कि उन्हें खुद को ट्रांसफॉर्म करना होगा। ऐसे में आलिया ने जमकर मेहनत करना शुरू किया और करीब तीन महीने में 16 किलो वजन कम किया।
3 of 6
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
स्टूडेंट ऑफ द ईयर में आलिया भट्टा का किरदार शनाया सिंघानिया नाम की कॉलेज गर्ल का था। वहीं आलिया के अपोजिट वरुण धवन और सिद्दार्थ मल्होत्रा भी काफी फिट थे ऐसे में आलिया के लिए खुद को कॉलेज गर्ल के शेप में लाना ज्यादा जरूरी हो गया। हालांकि आलिया ने हार नहीं मानी और नतीजा हम सभी के सामने है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
फेट टू फिट की जर्नी के बारे में आलिया कहती हैं कि यह सफर बिल्कुल आसान नहीं थी। फिटनेस के लिए आलिया ने न सिर्फ जिम का सहारा लिया बल्कि डाइटिंग भी की। आलिया जिम में क्रचिस, स्कावट्स, रनिंग आदि करतीं। वहीं आलिया ने डांस की मदद से भी फैट लॉस किया।
विज्ञापन
5 of 6
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
आलिया कहती हैं कि उन्होंने वो सब खाना छोड़ दिया जो उनके मोटापे को बढ़ाता था। उनके पास एक पर्नसल डाइट इंस्ट्रक्टर थी जो हमेशा उनके साथ रहती और उनको रूटीन फॉलो करवातीं। आलिया के मुताबिक योगा ने भी उनकी काफी मदद की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।