{"_id":"5d0457fe8ebc3e32fa034936","slug":"malaika-arora-again-spotted-outside-a-hospital","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिम के कपड़ों में ही अचानक अस्पताल पहुंचीं मलाइका अरोड़ा, फैंस को भी देख हुई हैरानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जिम के कपड़ों में ही अचानक अस्पताल पहुंचीं मलाइका अरोड़ा, फैंस को भी देख हुई हैरानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 15 Jun 2019 08:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
malaika arora
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मलाइका अरोड़ा अक्सर योगा और जिम की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। मलाइका अपनी फिटनेस की वजह से जानी जाती हैं लेकिन अगर वो अस्पताल के बाहर स्पॉट की जा जाएं तो जाहिर है फैंस की चिंताएं बढ़ जाती हैं।
2 of 5
malaika arora
- फोटो : social media
शुक्रवार को मलाइका मुंबई के बांद्रा स्थित एक अस्पताल के बाहर स्पॉट की गईं। इस दौरान मलाइका ने ब्लैक अटायर पहन रखा था। ब्लैक टॉप के साथ जेगिंग्स हमेशा की तरह उन पर फब रहे थे। करीब एक घंटे बाद अस्पताल से निकल मलाइका सीधे योगा सेशल के लिए पहुंचीं जहां उनकी बहन अमृता अरोड़ा ने उनका साथ दिया।
3 of 5
malaika arora
- फोटो : social media
एक दिन पहले भी मलाइका को अस्पताल के बाहर देखा गया था, तब उनके हाथ में बैंडेज लगा हुआ था। हालांकि इस बार मलाइका किस वजह से अस्पताल पहुंचीं इसका पता नहीं चल पाया है लेकिन उनके इस तरह बार-बार अस्पताल के बाहर दिखने से फैंस का परेशान होना जायज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
malaika arora
- फोटो : social media
हाल ही में मलाइका ने सोशल मीडिया पर योगा करते हुए फोटो पोस्ट की थी जिसके चलते वो ट्रोल हो गई थीं। मलाइका के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कुछ यूजर्स ने बॉडी शेमिंग के कमेंट्स किए। इसके साथ ही कुछ यूजर्स ने अर्जुन कपूर से जुड़े कमेंट्स भी किए।
विज्ञापन
5 of 5
malaika arora arjun kapoor
- फोटो : social media
गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा न सिर्फ अपनी फिटनेस बल्कि अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप की खबर को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। अक्सर दोनों साथ में स्पॉट होते हैं। गौरतलब है कि मलाइका कई बार यह कह चुकी हैं कि उन्हें इन नेगेटिव कॉमेंट्स से कोई फर्क नहीं पड़ता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।