{"_id":"5d0df59e8ebc3e71bf470a67","slug":"fat-2-fit-singer-adnan-sami-loose-weight-without-surgery-see-his-transformation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fat 2 Fit: बिना सर्जरी के अदनान सामी ने घटाया 130 किलो वजन, अब दिखते हैं ऐसे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Fat 2 Fit: बिना सर्जरी के अदनान सामी ने घटाया 130 किलो वजन, अब दिखते हैं ऐसे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 22 Jun 2019 03:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Adnan Sami
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सबसे तेज पियानो प्लेयर और जाने-माने सिंगर अदनान सामी फिटनेस के मामले में किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने 11 महीने में 130 किलो वजन कम किया और सुर्खियों में छा गए थे। इसके लिए अदनान ने कोई सर्जरी नहीं करवाई बल्कि सही डाइट और एक्सरसाइज के बल पर वो आज इतने फिट हैं। आइए जानते हैं कि किस तरह अदनान फैट टू फिट हुए।
2 of 5
अदनान सामी
- फोटो : सोशल मीडिया
अदनान अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन वाली चीजें लेते थे। वजन कम करने के बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि वो चावल, चीनी और तेल से दूर रहते थे। इसके अलावा अदनान सब्जियों का सलाद, बिना मक्खन के पॉपकार्न, तंदूरी फिश, उबली दाल खाते थे लेकिन बिना तेल के।
3 of 5
adnan sami
- फोटो : file photo
अदनान ने बताया वह वह बिना चीनी की चाय लेते थे। डिनर में अदनान सिर्फ उबली दाल लेते थे, यहां तक की इसके साथ वो रोटी और चावल कुछ भी नहीं लेते थे। हालांकि अदनान की डाइटिशियन ने उन्हें उबली दाल की जगह चिकन खाने के लिए भी बोला था लेकिन अदनान को चिकन पसंद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
adnan sami
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि अदनान सामी बहुत वजनी थे इस वजह से एक्सरसाइज करना उनके लिए आसान बात नहीं थी। इसलिए पहले उन्होंने कम कैलोरी वाली डाइट लेना शुरू की और 40 किलो वजन कम किया। इसके बाद उन्होंने एक्सरसाइज करने के बारे में सोचा।
विज्ञापन
5 of 5
ADNAN SAMI
- फोटो : SELF
खबरों की मानें तो मुंबई के प्रशांत सावंत अदनान के फिटनेस ट्रेनर थे। उन्होंने पहले तो अदनान को सिर्फ वॉक करने की ही सलाह दी। इसके बाद जब अदनान का थोड़ा और वजन कम हुआ तो उन्होंने ट्रेड मिल पर दौड़ना शुरू किया और इसके साथ वो एक घंटे कार्डियो एक्सरसाइज भी करने लगे। वो हफ्ते में सिर्फ एक दिन आराम करते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।