Fateh Box Office Day 5: त्योहार का भी फायदा नहीं उठा पाई फतेह, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर हुई धराशायी
सोनू सूद ने सिनेमाघरों में दर्शकों को इकट्ठा करने के लिए एक टिकट पर एक फ्री का ऑफर भी दिया था। इसके बाद भी फिल्म की कमाई में कुछ खास सुधार नहीं आया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली
'फतेह' ने बॉक्स ऑफिस पर 2.61 करोड़ की कमाई करके शुरुआत की। इसे दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन एक्शन थ्रिलर ओपनिंग वीकेंड के बाकी दिनों में भी इसी तरह की रही। सोनू सूद निर्देशित यह फिल्म पहले सोमवार को धराशायी हो गई। फिल्म ने सोमवार यानी चौथे दिन 95 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। हालांकि, छुट्टी के दिन भी फिल्म ने कुछ खास कमाई नहीं की है।
Emergency: कंगना रनौत को बड़ा झटका, 'इमरजेंसी' बांग्लादेश में नहीं होगी रिलीज, इस वजह से लगा फिल्म पर बैन
पांचवें दिन फिल्म ने की इतनी कमाई
फिल्म ने पांचवें दिन 91 लाख रुपये की कमाई की है। इस तरह फिल्म ने अब तक कुल 8.61 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म की कमाई देखकर ऐसा लग रहा है कि यह अपने बजट जितना भी वसूल नहीं पाएगी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बने रहने के लिए काफी संघर्षों का सामना करना पड़ेगा।
Jaideep Ahlawat Father Death: ‘पाताल लोक’ अभिनेता जयदीप अहलावत के पिता का निधन, हरियाणा में होगा अंतिम संस्कार
ये है फिल्म की कहानी
'फतेह' की कहानी एक विशेष ऑपरेशन अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार सोनू सूद ने निभाया है, जो एक साइबर क्राइम सिंडिकेट से लड़ते हुए अपने अतीत का सामना करता है। जैकलीन फर्नांडीज का किरदार, एक हैकर है, जो उनके साथ इस यात्रा में उसका साथ देती है। 'फतेह' के साथ, सोनू सूद बतौर निर्देशक डेब्यू कर रहे हैं। शक्ति सागर प्रोडक्शन और जी स्टूडियो ने इस फिल्म का निर्माण किया है।
इस फिल्म के साथ हुआ क्लैश
बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर राम चरण की 'गेम चेंजर' से फतेह का सीधा क्लैश हुआ है। इससे दर्शक दोनों फिल्म के बंट गए हैं। इसका प्रभाव फिल्म के कलेक्शन पर जरूर पड़ा है। बता दें कि 'गेम चेंजर' कियारा आडवाणी की साउथ डेब्यू फिल्म है।