{"_id":"67892a71f64d8884fc06f0dd","slug":"fateh-movie-box-office-collection-day-7-sonu-sood-jacqueline-fernandez-film-total-earning-2025-01-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fateh Collection Day 7: बॉक्स ऑफिस पर ‘फतेह’ का निकला दम, जानिए 7वें दिन कितना रहा कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Fateh Collection Day 7: बॉक्स ऑफिस पर ‘फतेह’ का निकला दम, जानिए 7वें दिन कितना रहा कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Thu, 16 Jan 2025 09:20 PM IST
सार
Fateh Movie Box Office Collection Day 7: एक्टर सोनू सूद ने फिल्म ‘फतेह’ से डायरेक्टर के तौर बॉलीवुड में एक नई शुरुआत की। इस फिल्म से उन्हें काफी उम्मीदें थीं। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का हाल काफी बुरा नजर आ रहा है। जानिए, फिल्म ‘फतेह’ ने सातवें दिन कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
1 of 5
फतेह
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत से ही बहुत अच्छा कलेक्शन नहीं कर रही थी। गुरुवार को इस फिल्म को रिलीज हुए सात दिन पूरे हो चुके हैं। इसकी कमाई महज लाखों के नंबर पर सिमट कर रह गई है। सातवें दिन भी इस फिल्म ने बहुत कम ही कलेक्शन किया है।
2 of 5
फतेह
- फोटो : वीडियो ग्रैब
सातवें दिन का कलेक्शन
अभी तक जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार फिल्म ‘फतेह’ ने लगभग 10.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, यह फिल्म की हफ्ते का भर की कमाई है। जहां तक बात सातवें दिन के कलेक्शन की है तो यह 43 लाख रुपये तक ही हुआ है। जबकि बुधवार को सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ ने लगभग 1 करोड़ रुपये बटोर लिए थे। इस तरह देखा जाए तो सातवें दिन फिल्म की कमाई आधी रह गई है।
3 of 5
फतेह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पिछले दिनों की कमाई
एक्टर सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ की पिछले दिनों की कमाई को अलग करें तो वह कुछ इस तरह से है। पहले दिन फिल्म ने 2.4 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ शुरुआत की। दूसरे दिन फिल्म 2.1 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही। तीसरे दिन 2.25 करोड़ रुपये और चौथे दिन 95 लाख रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। पांचवें दिन 1.5 करोड़ रुपये और छठे दिन 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोनू सूद की फिल्म फतेह
- फोटो : इंस्टाग्राम@sonu_sood
बजट वसूलने में भी नाकाम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ‘फतेह’ 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। अब तक फिल्म ने महज 10.78 करोड़ रुपये का ही बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन किया है। ऐसे में यह फिल्म सातवें दिन तक आकर भी अपना बजट नहीं वसूल कर पाई है। आगे भी ऐसी कोई उम्मीद नजर नहीं आती है। शुक्रवार को नई फिल्में रिलीज होंगी तो ‘फतेह’ की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म फतेह में सोनू सूद और जैकलीन फर्नांडीज
- फोटो : इंस्टाग्राम@sonu_sood
क्या है फिल्म की कहानी
फतेह' की कहानी एक स्पेशल एजेंट की है, जिसका किरदार सोनू सूद ने निभाया है। वह साइबर क्राइम सिंडिकेट से लड़ता है। फिल्म में एक्शन की खूब सारी डोज है। इस फिल्म जैकलीन फर्नांडिज और नसीरुद्दीन शाह भी नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।