{"_id":"67892475eba196fa8506fb42","slug":"saif-ali-khan-stabbing-case-attacker-entered-son-jeh-room-demanded-one-crore-reveals-in-fir-2025-01-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Saif Stabbing Case: सैफ के बेटे जेह के कमरे में घुसा था हमलावर, बोला- मुझे एक करोड़ चाहिए, नर्स ने किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Saif Stabbing Case: सैफ के बेटे जेह के कमरे में घुसा था हमलावर, बोला- मुझे एक करोड़ चाहिए, नर्स ने किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Thu, 16 Jan 2025 08:56 PM IST
सार
Saif Stabbing Case: सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर में हुई चाकू हमले की घटना में पुलिस ने एफआईआर में कई बातें सामने आई हैं। हमलावर पहले सैफ के बेटे जेह के कमरे में घुसा था और नर्स से एक करोड़ रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन
1 of 5
सैफ अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर में बुधवार देर रात एक शख्स ने अभिनेता पर घुसकर हमला किया। इस हमले में सैफ के साथ उनके बेटे की नैनी भी घायल हो गईं।
सैफ अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम-@saifalikhan_online
तेज आवाज सुनकर जाग उठे थे सैफ
इस हंगामे की आवाज सुनकर सैफ की बेटे की नानी जूनु जाग गईं और शोर मचाया। इससे सैफ अली खान और उनकी पत्नी करीना कपूर खान मौके पर पहुंचे। सैफ ने अपने परिवार को बचाने के लिए घुसपैठिये का सामना किया, जिसमें वह घायल हो गए।
विज्ञापन
5 of 5
सैफ अली खान
- फोटो : यूट्यूब
पुलिस ने जांच में कही ये बात
उनकी गर्दन, कंधे, पीठ और कलाई पर कट लग गए। बीच-बचाव करने की कोशिश में एक अन्य स्टाफ सदस्य गीता भी घायल हो गई। अतिरिक्त स्टाफ सदस्यों के पहुंचने से पहले ही घुसपैठिया मौके से भाग गया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना को पुलिस सशस्त्र डकैती और हमले का मामला मान रही है। पुलिस के मुताबिक संदिग्ध की लंबाई करीब पांच फुट पांच इंच है। घटना के दौरान उसने डार्क कपड़े और टोपी पहन रखी थी। फिलहाल सैफ अली खान समेत घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
संबंधित वीडियो
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।