{"_id":"6788d302b9b61458e708e4cc","slug":"the-roshans-actor-hrithik-roshan-personal-life-career-and-upcoming-movies-2025-01-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hrithik Roshan: नीली आंखें, जबर्दस्त डांस, ऋतिक ने अभिनय से परिवार का नाम खूब किया रोशन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Hrithik Roshan: नीली आंखें, जबर्दस्त डांस, ऋतिक ने अभिनय से परिवार का नाम खूब किया रोशन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Thu, 16 Jan 2025 06:00 PM IST
सार
Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन बॉलीवुड के सबसे आकर्षक और प्रतिभाशाली अभिनेता हैं। उनकी नीली आंखें और शानदार डांस मूव्स ने उन्हें दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय बना दिया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2000 में 'कहो ना प्यार है' से की थी।
विज्ञापन
1 of 6
ऋतिक रोशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री 'द रोशंस' इन दिनों सुर्खियां बटोर रही है। इस डॉक्यूमेंट्री में रोशन परिवार की तीन पीढ़ियों की कहानी और उनके सफर को दिखाया जाएगा। इस डॉक्यूमेंट्री को 17 जनवरी से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकेगा। इससे पहले हम आपको ऋतिक रोशन के जीवन, उनके बचपन, करियर के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
ऋतिक रोशन का जन्म 10 जनवरी 1974 को मुंबई में हुआ था। वह एक फिल्मी परिवार से आते हैं। उनके पिता राकेश रोशन हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक, निर्माता और अभिनेता हैं। वहीं, उनकी मां पिंकी रोशन एक घरेलू महिला हैं। उनके दादा रोशनलाल नागरथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने संगीतकार थे। उनके चाचा राजेश रोशन भी संगीतकार हैं। उनके बनाए गाने आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं।
The Roshans Trailer: ‘द रोशन्स’ के ट्रेलर में नजर आया सिनेमा का जादू, दिखे परिवार के सपने और ताकत
3 of 6
डॉक्यू-सीरीज रोशंस के एक सीन में ऋतिक रोशन
- फोटो : इंस्टाग्राम
संघर्ष भरा रहा बचपन
ऋतिक का बचपन फिल्मी माहौल में गुजरा। हालांकि, स्टारकिड होने के बावजूद उन्हें बचपन में काफी संघर्षों का भी सामना करना पड़ा। उन्हें हकलाने की समस्या थी, जिसके कारण वह लोगों के बीच बोलने में संकोच करते थे। इसके अलावा वह अपने हाथ के अतिरिक्त अंगूठे की वजह से काफी खराब महसूस करते थे। स्कूल के दोस्त उनका मजाक उड़ाया करते थे। पहली फिल्म में नजर आने से पहले वह अपने इस अंगूठे को कटवाना चाहते थे, लेकिन मां की सलाह के बाद उन्होंने ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
इस साल कई फिल्मों में नजर आ सकते हैं ऋतिक रोशन
- फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan
14 साल तक चली शादी
उन्होंने सुजैन खान से साल 2000 में शादी की थी। हालांकि, 14 साल बाद दोनों के बीच तलाक हो गया। उनके दो बच्चे ऋहान और ऋदान हैं। तलाक के बाद भी ऋतिक और सुजैन अच्छे दोस्त हैं। ऋतिक इन दिनों सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ नजर आते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
ऋतिक रोशन
- फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan
पहली फिल्म से मचाया तहलका
ऋतिक रोशन का फिल्मी करियर 2000 में फिल्म 'कहो न प्यार है' से शुरू हुआ। इस फिल्म में उन्होंने एक डबल रोल निभाया था। उन्होंने अपनी अदाकारी से दर्शकों को हैरान कर दिया था। नीली आंखें और जबर्दस्त डांस ने उन्हें रातों रात उन्हें स्टार बना दिया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी खूब धमाल मचाया। उनका यह डेब्यू इतना प्रभावशाली था कि उन्हें कई अवार्ड्स भी मिले और उनके अभिनय को भी काफी सराहा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।