अभिनेता सैफ अली खान पर उनके मुंबई के ब्रांद्रा स्थित घर पर अज्ञात हमलावर ने चाकू से वार किया। हमलावर ने सैफ पर छह बार हमला किया, जिससे उनकी गर्दन और रीढ़ में गंभीर चोट आई हैं। फिलहाल एक्टर खतरे से बाहर हैं और लीलावती अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। सैफ अली खान इस घर में पत्नी करीना कपूर और बच्चों-तैमूर और जेह के साथ रहते हैं। सैफ अली खान के निजी जीवन की बात करें तो उनकी दो शादी हुई हैं। पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। तलाक के बाद सैफ को पहली पत्नी को अच्छी-खासी रकम देनी पड़ी। जानते हैं किससे हुई थी सैफ की पहली शादी और क्यों हुआ दोनों का तलाक?
Saif Ali Khan: कौन हैं सैफ की पहली पत्नी, तलाक के बाद देने पड़े इतने करोड़ कि दिवालिया हो गए थे पटौदी नवाब
Saif Ali Khan First Wife: अभिनेता सैफ अली खान अस्पताल में भर्ती हैं। बुधवार आधी रात को उन पर अज्ञात हमलावर ने चाकू से वार किया, जिसमें वे जख्मी हो गए। एक्टर का सफल ऑपरेशन हो चुका है और अब वे खतरे से बाहर हैं। इस बीच सैफ अली खान के फिल्मी करियर और निजी जिंदगी की भी चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं उनकी पहली पत्नी के बारे में
उम्र का अंतर नहीं बना प्यार में दीवार
सैफ अली खान की पहली शादी अमृता सिंह से हुई। दोनों की शादी 1991 में हुई। अमृता सिंह भी दिग्गज अदाकारा रही हैं। उन्होंने 80 और 90 के दशक की फिल्मों में काम किया है। सैफ और उनकी उम्र में काफी फासला है। मगर, दोनों को एक-दूजे से प्यार हुआ तो उम्र की सीमा आड़े नहीं आई। बता दें कि इनके बीच उम्र का करीब बारह-तेरह साल का फासला था। दोनों की शादी के बाद घर में दो बच्चों- सारा अली खान और इब्राहिम अली खान का जन्म हुआ। प्रेम विवाह और खुशहाल परिवार....सैफ और अमृता अपनी जिंदगी में खुश थे। मगर, तभी अचानक भूचाल आया और इनकी शादीशुदा जिंदगी में अनबन शुरू हो गईं।
Karishma Tanna: 'बुरा लगा सुनकर, यह हम सभी के लिए वेकअप कॉल है', सैफ पर हुए हमले के बाद बोलीं करिश्मा तन्ना
बेखुदी के सेट पर हुई मुलाकात
सैफ और करीना की मुलाकात फिल्म 'बेखुदी' के दौरान हुई। इसे राहुल रवैल डायरेक्ट कर रहे थे। राहुल रवैल अमृता सिंह के करीबी दोस्त थे। इसलिए वह चाहते थे कि 'बेखुदी' फिल्म की स्टारकास्ट के साथ अमृता सिंह का फोटोशूट हो। सैफ 'बेखुदी' फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर रहे थे लिहाजा इस फोटोशूट के दौरान ही अमृता और सैफ की पहली मुलाकात हुई। इस फोटोशूट के दौरान सैफ अमृता के कंधे पर हाथ रखने की कोशिश कर रहे थे। सैफ को ऐसा करते हुए अमृता ने नोटिस कर लिया था। यह वाकया दोनों की पहली नजर का प्यार तो नहीं था लेकिन वजह से दोनों एक-दूसरे की तरफ आकर्षित जरूर हो गए। इस फोटोशूट के बाद सैफ के दिल में अमृता के लिए एक खास जगह बन गई थी। सैफ अमृता से दोबारा मिलने के लिए इतने उतावले थे कि उन्होंने अमृता सिंह को फोन तक कर दिया था।
Saif Ali Khan-Kareena Kapoor: सैफ से मिलने अस्पताल पहुंचीं करीना कपूर, भारी-भरकम सुरक्षा के साथ आईं नजर
डिनर डेट पर किया इनवाइट
सैफ ने अमृता से फोन पर उनसे डिनर पर चलने को कहा। यह सुनकर अमृता चौंक गई थी। अमृता ने सैफ को बाहर जाने से मना कर दिया लेकिन उन्हें घर में साथ में खाना खाने को कहा। अमृता के कहने पर सैफ तुंरत उनके घर डिनर करने के लिए चले गए। जिस वक्त सैफ अमृता के घर आए थे तब अमृता ने बिल्कुल भी मेकअप नहीं किया था। अमृता को ऐसे देखकर सैफ उनकी तरफ और आकर्षित हो गए। हालांकि सैफ को यह भी लगा कि मेरे घर आने पर अमृता ने न तो मेकअप किया और न ही तैयार हुईं। इस मुलाकात के बाद दोनों अच्छे दोस्त बने। अपनी जिंदगी की हर बात शेयर करने लगे। देखते-देखते दोनों को प्यार हुआ और फिर शादी का फैसला ले लिया।
Saif Ali Khan-Kareena: जब सैफ अली खान ने परिवार की सेफ्टी के लिए पैपराजी को लगाई फटकार, बोले- हमारे बेडरूम...
क्यों हुआ सैफ-अमृता का तलाक?
सैफ और अमृता की मैरिड लाइफ बहुत ही अच्छे से चल रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक उसी बीच अपने विदेशी ट्रिप के दौरान सैफ की जिंदगी में इटेलियन मॉडल रोजा आ गयीं और यही वजह दोनों तलाक का कारण बना, क्योंकि सैफ रोजा के साथ मुंबई में रहने लगे। अमृता और सैफ के बीच दूरियां बढ़ने लगी जिसके बाद अमृता से ये सब बर्दाश्त नहीं हो पाया और उन्होंने 2004 में सैफ से तलाक ले लिया। हालांकि रोजा से भी सैफ का रिश्ता जल्द ही खत्म हो गया। बाद में सैफ की जिंदगी में करीना की एंट्री हुई। साल 2012 में दोनों ने शादी कर ली।
Saif Ali Khan: जब सैफ अली खान को आया था हार्ट अटैक, खबर सुनते ही अस्पताल पहुंचे थे अमिताभ बच्चन और संजय दत्त
