अभिनेता सैफ अली खान को उनके घर पर चोरी के दौरान चाकू से हमला किए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना गुरुवार, 16 जनवरी को सुबह करीब 3 बजे हुई, जब एक अज्ञात चोर उनके बांद्रा स्थित घर में घुस आया। उस समय अभिनेता और उनका परिवार सो रहा था। हमले में घायल होने के बाद सैफ को इलाज के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाया गया। अब वह खतरे से बाहर हैं। हालांकि, क्या आपको पता है कि इससे पहले सैफ को दिल का दौरा भी पड़ चुका है? आइए जानते हैं...
Saif Ali Khan: जब सैफ अली खान को आया था हार्ट अटैक, खबर सुनते ही अस्पताल पहुंचे थे अमिताभ बच्चन और संजय दत्त
साल 2007 में अभिनेता सैफ को सीने में दर्द की शिकायत के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खबरों की मानें तो उस समय अभिनेता को माइनर हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उनकी हालत स्थिर हुई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफ को पड़ चुका है दिल का दौरा
साल 2007 में अभिनेता सैफ को सीने में दर्द की शिकायत के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खबरों की मानें तो उस समय अभिनेता को माइनर हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उनकी हालत स्थिर हुई और उन्हें घर लाया गया था।
Saif Ali Khan-Kareena: जब सैफ अली खान ने परिवार की सेफ्टी के लिए पैपराजी को लगाई फटकार, बोले- हमारे बेडरूम...
दो दिनों तक निगरानी में थे सैफ
लीलावती अस्पताल के डीन डॉ. एन. त्रिवेदी ने इस बात की पुष्टि की थी कि सैफ खतरे से बाहर हैं, लेकिन उन्हें दो दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा। शुरुआत में सैफ ने ईसीजी करवाया। एक डॉक्टर्स की टीम ने एंजियोग्राफी की और उनकी हालत को स्थिर बताया था।
Saif Ali Khan-Kareena Kapoor: सैफ से मिलने अस्पताल पहुंचीं करीना कपूर, भारी-भरकम सुरक्षा के साथ आईं नजर
सोहा अली खान ने दिया था यह बयान
खबरों की मानें तो सैफ अली खान उस समय दक्षिण अफ्रीका से मुंबई लौटे थे और उन्होंने बाद में स्टारडस्ट अवार्ड्स में प्रदर्शन के लिए अभ्यास भी किया था। शाम 5 बजे के आसपास उन्हें सीने में दर्द महसूस होने लगा। उनकी बहन अभिनेत्री सोहा अली खान ने इस घटना के लिए ज्यादा काम और थकान को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने बताया, "सैफ लगातार काम कर रहे हैं। वह दक्षिण अफ्रीका से रात 1:30 बजे पहुंचे और तुरंत स्टारडस्ट अवॉर्ड्स के लिए रिहर्सल करने के लिए बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स के एमएमआरडीए मैदान में चले गए।"
अस्पताल मिलने पहुंची थीं बॉलीवुड हस्तियां
सैफ के अस्पताल में भर्ती होने की खबर तेजी से फैली, जिसके बाद बॉलीवुड की कई हस्तियां उनसे मिलने पहुंचीं। पुरस्कार समारोह में शामिल हुए अभिनेता अमिताभ बच्चन और संजय दत्त खबर सुनते ही अस्पताल पहुंचे। फरदीन खान, प्रीति जिंटा, कुणाल कोहली और जैकी श्रॉफ सहित बाकी लोग भी उनका हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे थे।