{"_id":"5d04bada8ebc3e2b9f7621ed","slug":"father-s-day-2019-know-flop-star-kids-of-bollywood-superhit-fathers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड में पिता की तरह सफल नहीं हो पाए ये 5 बेटे, 2 तो साइड रोल पर सिमटे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड में पिता की तरह सफल नहीं हो पाए ये 5 बेटे, 2 तो साइड रोल पर सिमटे
Sat, 15 Jun 2019 03:29 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 15 Jun 2019 03:29 PM IST
विज्ञापन
Mithun Chakraborty, Anupam Kher, Kader Khan
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म इंडस्ट्री में जहां एक तरफ स्ट्रगलर्स अपने दम पर कुछ बनने की कोशिश करते हैं। वहीं, मशूहर अभिनेताओं के बच्चे भी यहां भाग्य आजमाते हैं। कुछ स्टार्स का इतिहास यह भी रहा है कि जो अपने माता-पिता के स्टारडम के दम पर बॉलीवुड में आए, लेकिन कुछ खास नहीं कर पाए। फादर्स डे के मौके पर आज हम आपको बताते हैं बॉलीवुड के ऐसे स्टार किड्स के बारे में जिनके पिता रहे सुपरहिट और बेटे अभी भी कामयाब होने की कोशिश कर रहे हैं।
Jeetendra, Tusshar Kapoor
- फोटो : social media
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे अभिनेता जितेंद्र के बेटे तुषार कपूर की। तुषार ने फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था लेकिन तुषार कभी अपने पिता जितेंद्र की तरह स्टारडम हासिल नहीं कर पाए। तुषार को बहुत कम फिल्मों में बतौर मुख्य अभिनेता देखा गया। लगातार फ्लॉप होती फिल्मों के चलते अब तुषार कपूर फिल्मों में साइड रोल करते दिखाई देते हैं।
mahaakshay chakraborty and mithun
- फोटो : social media
हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और डांसर मिथुन चक्रवर्ती आज भी फिल्मों में अपने अंदाज से जाने जाते हैं। मिथुन को असल पहचान 80 के दौर में मिली थी। उन्हें एक अच्छे डांसर की तरह भी देखा जाता है, लेकिन मिथुन के बेटे महाक्षय का फिल्मी करियर अभी तक मुकाम हासिल नहीं कर पाया। महाक्षय को दर्शक फिल्म हॉन्टेड से जानते हैं इसके बाद उनकी ऐसी कोई फिल्म नहीं जो याद करने लायक हो। वहीं, मिथुन का स्टारडम आज भी कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्टर सिकंदर खेर
- फोटो : फाइल फोटो
फिल्म जगत के मंझे हुए अभिनेता अनुपम खेर आज भी अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में राज कर रहे हैं। उनका स्टारडम किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। आखिरी बार वह फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर में दिखाई दिए थे। उनके बेटे सिकंदर खेर का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा। आलम यह है दर्शक उनकी एक फिल्म का नाम भी बिना सोचे नहीं बता सकते हैं। उनकी पहली फिल्म साल 2008 में आई वुडस्टॉक विला थी।
विज्ञापन
feroz khan, fardeen khan
- फोटो : social media
बात करेंगे मोस्ट हैंडसम अभिनेताओं में से एक फिरोज खान की। फिरोज ने एक से एक हिट फिल्में दीं, इनमें कुर्बानी, यलगार और गीता मेरा नाम जैसी फिल्में शामिल हैं। फिरोज के बाद फिल्मों में उनके बेटे फरदीन खान ने भी किस्मत आजमाई। फरदीन ने साल 1998 में फिल्म प्रेम अग्न से बॉलीवुड में कदम रखा था। शुरुआती दिनों में उन्होंने कुछ औसत फिल्में दीं लेकिन धीरे-धीरे वह बड़े पर्दे से गायब हो गए। हालांकि फरदीन खान सपोर्टिंग रोल में बहुत बार दिख चुके हैं। आखिरी बार वह साल 2010 में आई फिल्म 'दूल्हा मिल गया' में देखे गए थे।