{"_id":"5d964f068ebc3e93db11adb7","slug":"father-saif-ali-khan-and-son-ibrahim-relationship-open-in-a-interview","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पिता सैफ के साथ कैसे हैं सारा के भाई के रिश्ते? पहली बार इंटरव्यू में बेटे इब्राहिम का खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पिता सैफ के साथ कैसे हैं सारा के भाई के रिश्ते? पहली बार इंटरव्यू में बेटे इब्राहिम का खुलासा
एंटरटेमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 04 Oct 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ibrahim Ali Khan
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान के डेब्यू के बाद अब उनके बेटे इब्राहिम की चर्चा होने लगी है। ऐसी खबरे आ रही हैं कि अपनी बहन की तरह जल्द इब्राहिम भी बॉलीवुड में अपना कदम रख सकते हैं। हाल में सारा और इब्राहिम ने साथ में एक मैग्जीन के लिए फोटोशूट कराया था। एक इंटरव्यू के दौरान इब्राहिम ने अपने पिता सैफ और अपने बीच के संबंधों को लेकर बातचीत की।
2 of 5
ibrahim khan
पिता सैफ अली खान से तुलना किए जाने पर इब्राहिम ने एक इंटरव्यू में कहा- 'अकसर कई मौकों पर घर के कई लोग मुझे कहते हैं कि मैं बिलकुल पिता सैफ की तरह लगता हूं। हो सकता है कि मैं लगता हूं, यह पता नहीं। लेकिन वो मेरे लिए बहुत जरूरी हैं और हमेशा मुझे सही दिशा दिखाते हैं।'
3 of 5
सारा अली खान और इब्राहिम अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
पिता के अलावा इब्राहिम ने बहन सारा के बारे में भी बात करते हुए कहा- 'हम दोनों बहुत कम झगड़ते हैं क्योंकि हम में पांच साल का अंतर है। हालांकि हमारी लड़ाई भी बहुत छोटी बातों पर होती हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ibrahim khan
इसी इंटरव्यू में इब्राहिम की मां अमृता सिंह ने कहा- 'इब्राहिम हमारे घर में एक पुराने लोगों की तरह है। जो हमेशा शांत और जेंटल है। वह हर मुश्किल को एक मुस्कुराहट के साथ पार कर जाता है, लेकिन मुझे सारा और इब्राहिम दोनों से एक परेशानी हैं। ये दोनों बहुत ही लापरवाह हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
ibrahim khan
बीते दिनों इब्राहिम के डेब्यू पर सैफ अली खान ने कहा था कि मैं अपने बेटे से इस बारे में बात करूंगा और वह मुझसे गुड लुकिंग भी है और मुझे लगता है मेरे सारे बच्चों की एक्टिंग में रुचि है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।