फिल्मी सितारे फादर्स डे को बेहद खास अंदाज में मना रहे हैं। सभी सितारे सोशल मीडिया पर पिता के साथ अपनी खास तस्वीरें और वीडियो साझा कर रहे हैं। वहीं कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो अपने पिता से जुड़ी कुछ यादों को भी अलग अंदाज में साझा कर रहे हैं। बॉलीवुड के दंबग यानी सलमान खान ने भी फादर्स डे पर खास पोस्ट साझा किया है।
Father's Day 2020: सलमान ने दिखाए पिता सलीम खान की जिंदगी के अलग-अलग रंग, कहा- 'बच्चे खुश तो पिता खुश'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। वह अपने फैंस के लिए तस्वीरें, वीडिया और पोस्ट साझा करते रहते हैं। सलमान खान ने फादर्स डे पर पिता सलीम खान का एक खास वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में सलीम खान की जिंदगी के अलग-अलग रंग नजर आ रहे हैं। वीडियो में सलीम खान की पुरानी से लेकर हाल फिलहाल की तस्वीरें दिख रही हैं।
इस वीडियो में सलमान खान का पूरा परिवार भी नजर आ रहा है। पिता के लिए साझा किए इस वीडियो के साथ सलमान खान ने खास पोस्ट भी लिखा है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सलमान खान ने अपने पोस्ट में लिखा, 'हैप्पी फादर्स डे, कोई भी पिता अपने बच्चों से यही तोहफा चाहता है कि वह खुशहाल रहें। बच्चे खुश तो पिता खुश।'
Happy father's Day , the best gift ur father wud want from u is for u to live happily. Kids khush fathers khush.... pic.twitter.com/LCAN0aSbvl
सलमान खान के फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। वहीं सलमान खान के अलावा बॉलीवुड के अन्य सितारों ने भी फादर्स डे पर अपने पिता के लिए सोशल मीडिया पर खास पोस्ट साझा किया। अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपनी पिता अनिल कपूर के साथ तस्वीर साझा की। वहीं ट्विंकल खन्ना के पिता और दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना की तस्वीर को साझा किया।
A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on
A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna) on
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी के दौरान मेहंदी सेरेमनी की तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में उनके पिता उन्हें चूमते नजर आए थे। इस तस्वीर को साझा करते हुए अनुष्का शर्मा ने खास पोस्ट भी लिखा है। इनके अलावा बॉलीवुड के अन्य सितारों ने भी फादर्स डे पर अपने पिता के लिए खास पोस्ट साझा किया है।
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on