बॉलीवुड में ऐसे कई सेलिब्रिटीज हैं जो अपने पिता से खास बॉन्डिंग रखते हैं। ये सेलिब्रिटीज भले आज कितने भी ऊंचे ओहदे पर पहुंच गए हों लेकिन अपने पिता की कोई बात नहीं टालते। 16 जून को फादर्स डे के मौके पर हम आपको ऐसे ही एक्टर्स से रूबरू करवाते हैं जो अपने पिता से खास बॉन्डिंग शेयर करते हैं।
2 of 5
Abhishek Bachchan with Amitabh Bachchan
- फोटो : social media
इस लिस्ट में सबसे अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन की। अमिताभ बच्चन ने अपने पिता से पाए संस्कार अपने बच्चों को भी पूरा देने की कोशिश की है। तभी तो अभिषेक बच्चन भी बड़ों का वैसा ही सम्मान करते दिखते हैं। अभिषेक पिता अमिताभ की कोई बात नहीं टालते हैं।
3 of 5
vivek oberoi with suresh oberoi
- फोटो : social media
फिल्म इंडस्ट्री में विवेक ओबेरॉय ने कई साल बीता दिए वो जाने-माने एक्टर सुरेश ओबेरॉय के बेटे हैं। ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद विवेक ने अरेंज मैरिज की। ब्रेकअप से उबरने के लिए विवेक के घरवाले चाहते थे कि वो जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंध जाए। सुरेश ओबेरॉय ने ही विवेक के लिए लड़की पसंद की थी। फिल्मी पार्टी हो या इवेंट्स विवेक को अक्सर अपने पिता के साथ देखा जाता रहा है।
4 of 5
salman khan, saleem khan
- फोटो : Amar Ujala
सलमान खान और सलीम खान का रिश्ता तो जगजाहिर है। एक इंटरव्यू में सलमान खान ने कहा था कि वो आज भी अपने पिता से उतना ही डरते हैं जितना बचपन में डरते थे। केवल पिता के साथ ही नहीं परिवार के हर सदस्य के साथ सलमान खान कहा गहरा कनेक्शन है।
5 of 5
sunny deol, dharmendra
- फोटो : file photo
फिल्मों से राजनीति में कदम रखने वाले सनी देओल दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के बड़े बेटे हैं। पिता के किसी भी फैसले को सनी देओल मना नहीं कर पाते हैं। दोनों की ये स्पेशल बॉन्डिंग कई फिल्मों में भी बखूबी दिख चुकी है।