{"_id":"5aaa28fc4f1c1bbb758b58fe","slug":"fatima-sana-shaikh-shares-her-childhood-photograph-with-aamir-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्ट्रेस ने शेयर की आमिर खान की अनदेखी तस्वीर, जानते हैं यह बच्चा कौन है?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक्ट्रेस ने शेयर की आमिर खान की अनदेखी तस्वीर, जानते हैं यह बच्चा कौन है?
Thu, 15 Mar 2018 01:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 15 Mar 2018 01:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Aamir Khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'दंगल' फेम एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने आमिर खान के बर्थ डे के मौके पर यह अनदेखी तस्वीर शेयर कर पुराने दिनों की याद ताजा कर दी है। तस्वीर के ऊपर जो तारीख लिखी है, उससे साफ है कि यह करीब 20 साल पुरानी है। यह तस्वीर उस दौर की है जब फिल्म 'इश्क', 'गुलाम' और 'राजा हिन्दुस्तानी' जैसी फिल्मों में वह टपोरी लुक में नजर आते थे।
2 of 5
fatima
फातिमा सना शेख ने आमिर खान के साथ जो तस्वीर शेयर की है उसमें उनके भाई शानिब नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर 29 मार्च, 1997 को ली गई थी। बता दें कि फातिमा सना शेख ने भी बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट एक्टिंग की शुरुआत की थी। उन्होंने फिल्म 'चाची 420' में कमल हासन और तबु की बेटी का किरदार निभाया था।
3 of 5
fatima
बता दें कि फातिमा सना शेख ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आमिर खान की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। एक तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी वाला बर्थ-डे ताऊजी।’ अब फातिमा ने आमिर को ताऊ जी क्यों लिखा है, यह तो वही बता सकती हैं। बताया जाता है कि फातिमा सना शेख और आमिर खान की खास बॉन्डिंग है। दोनों इस वक्त 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
fatima and aamir
फातिमा ने आमिर की फिल्म 'दंगल' से ही बॉलीवुड में कदम रखा था। जिसमें वह उनकी बेटी के किरदार में नजर आईं थीं। इससे पहले फातिमा और आमिर को लेकर कई तरह की खबरें चल रही थीं। बताया जा रहा था कि दोनों काफी करीब आ चुके हैं और दोनों का रिश्ता दोस्ती से काफी ऊपर है, यानी एक तरह से दोनों के अफेयर के चर्चे भी हो रहे थे।
विज्ञापन
5 of 5
aamir khan
गौरतलब है कि आमिर खान ने अपने जन्मदिन के मौके पर इंस्टाग्राम पर अकाउंट शुरू किया। उन्होंने सबसे पहले अपनी मां जीनत हुसैन की पुरानी तस्वीर पोस्ट की। एक दिन के अंदर ही इंस्टाग्राम पर उनके 4 लाख 87 हजार फॉलोवर्स हो गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।