सब्सक्राइब करें

अपने देवर की बारात ले के निकलीं ईशा देओल, ससुरालवालों के साथ जमकर लगाए ठुमके, देखें वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Mar 2018 12:30 PM IST
विज्ञापन
Watch Esha Deol Dancing At Her Brother In Law Devesh Takhtani Wedding Baraat
Esha Deol - फोटो : Instagram
ईशा देओल ने अपने देवर की शादी को पूरी तरह से इंज्वॉय किया। उन्होंने इस इवेंट की कई तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। अब इस शादी का वीडियो सामने आया है जिसमें दूल्हे की भाभी ने मीका सिंह के गानों पर जमकर ठुमके लगाए

 

Indian Wedding’s and the madness of being a part of it ! #devasthan @asthajagwani @dtakhtani @bharattakhtani3 #familywedding #brotherinlaw #desishaadi

A post shared by Esha Deol (@imeshadeol) on


 
Trending Videos
Watch Esha Deol Dancing At Her Brother In Law Devesh Takhtani Wedding Baraat
Esha Deol - फोटो : Instagram

हल्की गुलाबी रंग की साड़ी और हेवी जूलरी में ईशा देओल बहुत जंच रही हैं। इस तस्वीर में वह अपनी देवरानी तनवी गुप्ता के साथ नजर आ रही हैं। तनवी गुप्ता की शादी मानिक तखतानी से हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Watch Esha Deol Dancing At Her Brother In Law Devesh Takhtani Wedding Baraat
esha hema

ईशा देओल के देवर की शादी में हेमा मालिनी भी शामिल हुई थीं। शादी से पहले हुई कॉकटेल पार्टी में दोनों मां-बेटी वेस्टर्न आउटफिट में स्टाइलिश लग रही हैं। हालांकि, शादी की जितनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं हैं उनमें बीजेपी सांसद कहीं नहीं दिखीं।

Watch Esha Deol Dancing At Her Brother In Law Devesh Takhtani Wedding Baraat
Esha Deol - फोटो : Instagram

बता दें कि ईशा देओल जल्द फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। वह राम कमल मुखर्जी की शॉर्ट फिल्म 'केकवॉक' से सात सालों बाद वापसी करेंगी। फिल्म में वह शेफ का किरदार निभाती दिखेंगी। ईशा देओल ने साल 2002 में फिल्म 'कोई मेरे दिल से पूछे' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। इसके अलावा वह फिल्म 'क्या दिल ने कहा', 'कुछ तो है', 'एलओसी कार्गिल', 'युवा', 'धूम', 'काल', 'नो एंट्री', 'डार्लिंग', 'कैश', 'टेल मी ओ खुदा' में भी नजर आ चुकी हैं। ईशा देओल ने तमिल फिल्म 'आयुथा एजुथु' में भी काम किया है। 

विज्ञापन
Watch Esha Deol Dancing At Her Brother In Law Devesh Takhtani Wedding Baraat
Esha Deol

क्लासिकल डांसर ईशा देओल ने 12 फरवरी 2012 को बिजनेसमैन भरत तखतानी से शादी की थी। 20 अक्टूबर, 2017 को उन्होंने बेटी को जन्म दिया। उनकी बेटी का नाम राध्या है। ईशा देओल ने कहा कि बेटी की परवरिश उनकी पहली प्राथमिकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed