सब्सक्राइब करें

शाहरुख खान का बड़ा खुलासा, 'एक्टिंग को कह दूंगा अलविदा, परिवार जानता है यह बात'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Mar 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Reveals His Biggest Roadblock In Life To Hichki Actress Rani Mukerji
Shah Rukh Rani Mukerji

सालों बाद शाहरुख खान और रानी मुखर्जी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें ये स्टार्स बातचीत करते नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान ने दोस्त रानी के सामने अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी 'हिचकी' का खुलासा किया है। एक्टर ने बताया कि जब वह 15 साल के थे तब कैंसर की वजह से उनके पिता की मौत हो गई थी और जब वह महज 24 साल के थे तब उनकी मां भी चल बसीं। एक्टर ने बताया कि माता-पिता की मौत के बाद उनकी जिंदगी में एक खालीपन आ गया था। उन्होंने बताया कि एक दिन जब वह उनकी मजार पर गए तो फैसला किया...

Trending Videos
Shah Rukh Khan Reveals His Biggest Roadblock In Life To Hichki Actress Rani Mukerji
shah rukh khan

शाहरुख खान ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत अचानक हो गई और उन्हें उस सदमे से उबरने का मौका नहीं मिला। 'किंग खान' ने बताया कि उस दर्द को कम करने के लिए फिल्मों में एक्टिंग करने का फैसला किया। उन्होंने कहा, 'खुशकिस्मत हूं कि उसी दौरान मुझे फिल्म का ऑफर मिला। एक्टिंग मेरे लिए पेशा नहीं है, यह वह जरिया है जिसके जरिए मैं अपने माता-पिता से जुड़ी भावनाएं- खुशी और गम, पर्दे पर दर्शा कर धीरे-धीरे अपनी तकलीफ कम कर रहा हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Reveals His Biggest Roadblock In Life To Hichki Actress Rani Mukerji
शाहरुख खान

शाहरुख खान ने बताया कि उन्होंने यह बात अपने परिवार को बता रखी है कि जिस दिन वह सुबह उठेंगे और उन्हें ऐहसास होगा कि वह पेरेंट्स से जुड़ी सारी भावनाएं बाहर निकाल चुके हैं, उन्हें जाहिर कर चुके हैं, वह एक्टिंग करना बंद कर देंगे। उन्होंने कहा, 'तब मेरे पास देने के लिए कुछ नहीं होगा। जिस दिन ऐसा होगा, वह होगा और वहां से वापसी मुमकिन नहीं होगी।' शाहरुख खान ने कहा कि खुदा जब कोई हिचकी देता है तो उससे उबरने के लिए जरिया भी देता है। किसी भी हिचकी की वजह से जिंदगी रुकनी नहीं चाहिए।


(अगली स्लाइड में देखें बादशाह और रानी की बातचीत का वीडियो)
 
Shah Rukh Khan Reveals His Biggest Roadblock In Life To Hichki Actress Rani Mukerji
शाहरुख खान

देखें शाहरुख खान और रानी मुखर्जी की बातचीत का इमोशनल वीडियो। इसे फिल्म 'हिचकी' के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।


विज्ञापन
Shah Rukh Khan Reveals His Biggest Roadblock In Life To Hichki Actress Rani Mukerji
Hichki

रानी मुखर्जी फिल्म 'हिचकी' से चार सालों बाद फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। यह फिल्म मोटिवेशन स्पीकर ब्राड कोहेन की आत्मकथा पर आधारित है। रानी मुखर्जी फिल्म में एक स्कूल टीचर नैना माथुर का किरदार निभा रही है जो टॉरेट सिन्ड्रोम से पीड़ित है। फिल्म को उनके पति आदित्य चोपड़ा और मनीष शर्मा ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। इसका निर्देशन सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया है। यह फिल्म 23 मार्च को रिलीज होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed