{"_id":"6061c4ac8ebc3e591e5b739b","slug":"fatima-sana-shaikh-tests-positive-for-covid-19-says-please-stay-safe-guys","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अभिनेत्री फातिमा सना शेख हुईं कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दी जानकारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अभिनेत्री फातिमा सना शेख हुईं कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दी जानकारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Mon, 29 Mar 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
फातिमा सना शेख
- फोटो : Instagram
Link Copied
कोरोना महामारी महाराष्ट्र में तेजी से फैल रही है और ऐसे में कई सितारें कोरोना संक्रमित भी हो चुके हैं। अब एक्ट्रेस फातिमा सना शेख भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। फातिमा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से स्टोरी शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। जिसके बाद फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
Trending Videos
2 of 5
फातिमा सना शेख
फातिमा सना शेख ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'मेरी कोविड-19 टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. फिलहाल, सभी सावधानियों और प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं और घर पर क्वारंटीन हूं। आपकी चिंताओं और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया। सुरक्षित रहें, दोस्तों।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
फातिमा सना शेख
वर्क फ्रंट की बात करें तो फातिमा सना शेख अभिनेता अनिल कपूर के साथ किसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थीं। इस फिल्म के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। तो वहीं एक्ट्रेस फिल्म 'लूडो' में नजर आई थीं। फिल्म में उनके अपोजिट में राजकुमार राव थे। इसके अलावा फातिमा फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' में नजर आई थी। फिल्म में एक्ट्रेस के अपोजिट में अभिनेता मनोज बाजपेयी और दिलजीत दोसांझ लीड रोल में थे।
4 of 5
फातिमा सना शेख
एक्ट्रेस फातिमा की अगली फिल्म 'अजीब दास्तान' है, जो कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म में उनके अलावा एक्टर जयदीप अहलावत मुख्य किरदार में होंगे। फातिमा सना शेख को फिल्म 'दंगल' से पहचान मिली थी। इस फिल्म में उन्होंने गीता फोगाट का किरदार निभाया था। फिल्म में आमिर खान लीड रोल में थे। इसके पहले एक्ट्रेस ने कुछ फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था।
विज्ञापन
5 of 5
दलजीत कौर
- फोटो : instagram/kaurdalljiet
हाल ही में टीवी की मशहूर अभिनेत्री और बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट दलजीत कौर के भी कोरोना संक्रमित होने की खबर आई थी। तो वहीं इससे पहले अभिनेता विक्रांत मैसी की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आ चुकी है। इसके अलावा फिल्मी जगत के अन्य स्टार्स भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। रणबीर कपूर, मिलिंद सोमन, मनोज बाजपेयी, सतीश कौशिक समेत कई स्टार्स कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X