फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diljit Dosanjh: महिला प्रशंसक ने दिलजीत दोसांझ पर लगाए गंभीर आरोप, भेजा कानूनी नोटिस

Wed, 18 Sep 2024 09:47 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 18 Sep 2024 09:47 AM IST
विज्ञापन
Female fan gives shock to Diljit Dosanjh sends legal notice making serious allegations
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh

गायकी और अभिनय से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने दिल-लुमिनाटी कॉन्सर्ट की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। दिल्ली में होने जा रहे इस शो की टिकट की कीमतें काफी ज्यादा हैं, जिसको लेकर फैंस में थोड़ी निराशा है। अब कॉन्सर्ट को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। 


Nayanthara: पति विग्नेश के जन्मदिन पर नयनतारा ने साझा की खास पोस्ट, प्यार जताते हुए दी शुभकामनाएं

Female fan gives shock to Diljit Dosanjh sends legal notice making serious allegations
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल-लुमिनाटी कॉन्सर्ट के लिए टिकट की कीमतों में हेराफेरी करने के आरोप में दिलजीत को कथित तौर पर कानूनी नोटिस भेजा गया है। रिपोर्ट्स के दावों की मानें तो दिल्ली की एक लॉ की छात्रा ने टिकट न खरीद पाने के बाद  गायक को कानूनी नोटिस भेजा है।

Female fan gives shock to Diljit Dosanjh sends legal notice making serious allegations
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम-@diljitdosanjh

उन्होंने आरोप लगाया है कि आयोजकों ने टिकट उपलब्धता में हेराफेरी की, जिसके कारण टिकट की कीमतों में भी हेराफेरी हुई और फिर इसके दाम बढ़ा दिए गए।  रिपोर्ट्स के मुताबिक छात्रा का आरोप है कि 12 सितंबर को दोपहर एक बजे निर्धारित किया गया था, लेकिन पास एक मिनट पहले बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिए गए और लगभग तुरंत बिक गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Female fan gives shock to Diljit Dosanjh sends legal notice making serious allegations
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar

उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने विशेष रूप से अर्ली-बर्ड पास के लिए एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड खरीदा था, लेकिन फिर भी टिकट हासिल करने में असफल रहीं। दिलजीत के अलावा यह नोटिस अन्य पक्षों को भी भेजा गया है। दिलजीत दोसांझ इन दिनों यूरोप में हैं। 

विज्ञापन
Female fan gives shock to Diljit Dosanjh sends legal notice making serious allegations
आलिया भट्ट-दिलजीत दोसांझ - फोटो : वीडियो ग्रैब

वह अक्टूबर में भारत आएंगे और 10 शहरों में शोज करेंगे। हाल ही में उनका गाना 'चल कुड़िए' रिलीज हुआ है, जो करण जौहर द्वारा निर्मित फिल्म 'जिगरा' का हिस्सा है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और वेदांग रैना मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 11 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने गंदगी न फैलाने का किया वादा, वीडियो साझा कर लिया प्रण

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed