फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fighter: ऋतिक रोशन से अपनी तारीफ सुनकर भावुक हुए अनिल कपूर, छलड़ पड़े अभिनेता की आंखों से आंसू

Wed, 24 Jan 2024 06:59 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 24 Jan 2024 06:59 PM IST
विज्ञापन
Fighter actor hrithik Roshan Praised his co star Anil Kapoor get emotional video went Viral
अनिल कपूर, ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

'फाइटर' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ अनिल कपूर और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए मशहूर सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फाइटर को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। फिलहाल फिल्म की टीम इसके प्रचार में जोर शोर से लगी हुई है। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान ऋतिक ने अपने सह-कलाकार की जमकर प्रशंसा की। इस दौरान अनिल भावुक हो गए। 


Republic Day: गणतंत्र दिवस पर दर्शकों को मिलेगा मनोरंजन का जबर डोज, आ रही हैं ये फिल्में और सीरीज

Fighter actor hrithik Roshan Praised his co star Anil Kapoor get emotional video went Viral
फाइटर - फोटो : सोशल मिडिया

फाइटर के कलाकरों ने बातचीत के दौरान फिल्म में काम करने का अपना अनुभव साझा किए। ऋतिक ने अपने बचपन को याद करते हुए उस अवधि पर प्रकाश डाला जब उन्होंने सेट पर अनिल को देखते हुए उनसे बहुमूल्य सबक सीखे। ऋतिक ने कहा कि अनिल उनके लिए प्रेरणा स्रोत रहे हैं।

Fighter actor hrithik Roshan Praised his co star Anil Kapoor get emotional video went Viral
फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया

अनिल की कला और समर्पण की प्रशंसा करते हुए ऋतिक ने फाइटर की शूटिंग के दौरान एक घटना को याद किया और कहा कि 67 वर्षीय अभिनेता ने पूरी फिल्म के लिए मानक स्थापित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fighter actor hrithik Roshan Praised his co star Anil Kapoor get emotional video went Viral
ऋतिक रोशन फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक ने कहा, "जब मैंने फाइटर शूट के दौरान उन्हें कॉम्प्लीमेंट दिया कि उन्होंने सीन कितने अच्छे से किया है और उनका प्रयास सराहनीय है तो उनकी आंखें भर आईं। चार दशकों तक काम करने के बाद उनमें अब तक हर एक सीन में बहुत कुछ देने की शक्ति बची हुई है। उस दिन मैं फिर से एक सहायक बन गया और मैंने बस उन्हें देखा और सीखा।"

विज्ञापन
Fighter actor hrithik Roshan Praised his co star Anil Kapoor get emotional video went Viral
फाइटर से अनिल कपूर का लुक - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक की ये बातें सुनकर अनिल भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। यह पहला मौका है जब ऋतिक और अनिल ने किसी फिल्म के लिए साथ काम किया है। वहीं, फाइटर के लिए ऋतिक ने दीपिका के साथ भी पहली बार स्क्रीन स्पेस साझा किया है। वे फिल्म में भारतीय वायु सेना के अधिकारियों की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख भी हैं।
Nargis Fakhri: नरगिस ने 13 साल के फिल्मी करियर पर की खुलकर बात, रॉकस्टार को बताया यूनिवर्स से मिला गिफ्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed