सब्सक्राइब करें

War 2: 'वॉर 2' में जूनियर एनटीआर के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं ऋतिक, फिल्म की शूटिंग पर दिया बड़ा अपडेट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 06 Feb 2024 09:47 AM IST
विज्ञापन
fighter actor hrithik roshan talks about working with jr ntr in siddharth anand war 2 says shooting start soon
ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर - फोटो : instagram

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों 'फाइटर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस को अपने दमदार एक्शन से वे प्रभावित कर चुके हैं। वहीं अब ऋतिक एक बार फिर फैंस का एक्शन अवतार में मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर अपने अभिनय सहयोग 'वॉर 2' के साथ दर्शकों के बीच धूम मचाने की तैयारी कर रहे हैं। यह नई जोड़ी सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 2019 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'वॉर' की अगली कड़ी में मुख्य भूमिका निभाएंगे।

Trending Videos
fighter actor hrithik roshan talks about working with jr ntr in siddharth anand war 2 says shooting start soon
ऋतिक रोशन - फोटो : Instagram

अब हाल ही में दिए साक्षात्कार में ऋतिक रोशन ने अपनी आने वाली एक्शन फिल्म 'वॉर 2' और जूनियर एनटीआर के साथ काम करने के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने यह बताया कि दर्शक 'वॉर 2' से क्या उम्मीद कर सकते हैं। ऋतिक ने कहा कि फिल्म में एक अच्छी स्क्रिप्ट के साथ धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस होंगे, जो पहली कड़ी से भी ज्यादा होंगे। चाहे एक्शन हो या मनोरंजन, यह फिल्म बड़ी होगी। इसके साथ ही ऋतिक ने साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ पहली बार काम करने को लेकर अपना उत्साह भी व्यक्त किया।
Shraddha Kapoor: 'स्त्री 2' के बाद शाहिद कपूर के साथ नजर आएंगी श्रद्धा!, पौराणिक कथाओं से जुड़ी है अगली फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
fighter actor hrithik roshan talks about working with jr ntr in siddharth anand war 2 says shooting start soon
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा कि फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। 'फाइटर' की सफलता के बाद ऋतिक काफी ऊर्जा और उत्साह से भर गए हैं, जिसका उपयोग वे 'वॉर 2' को बनाने में करेंगे। वहीं बात करें फिल्म की तो अभिनेता ने कहा कि शूटिंग की तैयारी चल रही है, जो आधिकारिक तौर पर जल्द ही शुरू हो सकती है।
Animal:'मिर्जापुर का निर्माण करने पर बेटे को नहीं दी नसीहत', एनिमल की आलोचना करने पर जावेद अख्तर पर बरसे वांगा

fighter actor hrithik roshan talks about working with jr ntr in siddharth anand war 2 says shooting start soon
वॉर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

'वॉर 2' में ऋतिक और जूनियर एनटीआर के साथ आने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दो सुपरस्टार का एक साथ एक्शन फिल्म में होना दर्शकों के लिए खास तोहफा होगा। फिल्म में ऋतिक रोशन नायक की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, जूनियर एनटीआर फिल्म में खलनायक के किरदार में दिखेंगे। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ जॉन अब्राहम और कियारा आडवाणी भी फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी करेंगे। स्पाई यूनिवर्स के हिस्से के रूप में 'वॉर 2' एक्शन, साजिश और मनोरंजन का डबल डोज देने का वादा कर रहा है।
Shah Rukh Khan: किंग खान शाहरुख कैसे बने बॉलीवुड के 'बादशाह'? संगीतकार अनु मलिक ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

विज्ञापन
fighter actor hrithik roshan talks about working with jr ntr in siddharth anand war 2 says shooting start soon
फाइटर - फोटो : instagram

वहीं, बात करें ऋतिक रोशन की फिल्म 'फाइटर' की तो सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह हवाई एक्शन फिल्म सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म में ऋतिक और दीपिका के अलावा अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय और संजीदा शेख भी हैं। वहीं कलेक्शन की बात करें तो हवाई एक्शन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 178.60 रुपये की कमाई की है।
Ila Arun: इला अरुण ने साझा किया 'आर्या अंतिम वार' में काम करने का अनुभव, बोलीं- 'मैं अपनी उम्र भूल गई'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed