{"_id":"65c1a9606fe648db580a1cb4","slug":"shraddha-kapoor-reveals-films-after-stree-2-she-has-two-three-films-that-are-being-developed-currently-2024-02-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shraddha Kapoor: 'स्त्री 2' के बाद शाहिद कपूर के साथ नजर आएंगी श्रद्धा!, पौराणिक कथाओं से जुड़ी है अगली फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shraddha Kapoor: 'स्त्री 2' के बाद शाहिद कपूर के साथ नजर आएंगी श्रद्धा!, पौराणिक कथाओं से जुड़ी है अगली फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Tue, 06 Feb 2024 09:08 AM IST
सार
इन दिनों वह अपनी शादी की खबर को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, श्रद्धा ने रविवार को अपनी कुछ तस्वीरें साझा कर कैप्शन में लिखा था, 'अच्छी लग रही हूं। शादी कर लूं?'
विज्ञापन
1 of 5
श्रद्धा कपूर और शाहिद कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने साल 2013 की फिल्म आशिकी 2 से अपने बॉलीवुड सफर की शुरुआत की थी। श्रद्धा को इंडस्ट्री में 10 साल से अधिक समय हो गया है। उन्होंने इन वर्षों में हॉरर कॉमेडी से लेकर डांस ड्रामा तक हर तरह की फिल्मों में काम कर खुद को साबित किया है। श्रद्धा अपनी फिल्मों और निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने खुलासा किया, 'उनकी आगामी परियोजनाएं समय यात्रा और पौराणिक कथाओं पर आधारित होंगी।'
2 of 5
श्रद्धा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रद्धा कपूर ने अपने फैंस से बातचीत करते हुए कहा, 'तो देखो अभी स्त्री 2 आ रही है। साथ ही दो-तीन फिल्में अभी डेवलप हो रही हैं और दोनों बेहद ही दिलचस्प जोन की हैं। मैं चाहती हूं कि जो भी काम करूं वो मेरा सबसे अच्छा करूं। फिलहाल ज्यादा कुछ नहीं बताना चाहूंगी, लेकिन, जो फिल्म है, उसकी कहानी पौराणिक क्षेत्र से है और दूसरी टाइम ट्रैवल से जुड़ी हुई है। उम्मीद है, आप सब उत्साहित होंगे और निश्चित रूप से स्त्री 2 आ रही है।'
एक फैन ने कमेंट कर सवाल किया कि क्या उन्हें अश्वत्थामा पर आधारित शाहिद कपूर की फिल्म ऑफर हुई है?, वहीं एक अन्य ने लिखा, 'स्त्री 2 के लिए बहुत उत्साहित हूं।' एक अन्य फैन ने लिखा, 'उनके लिए अच्छा है।' वहीं, एक फैन ने अभिनेत्री की तारीफ करते हुए लिखा, 'आपकी आंखें बहुत अच्छी हैं और आवाज सबसे प्यारी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्रद्धा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री की निजी जिंदगी के बारे में बात करें, तो इन दिनों वह अपनी शादी की खबर को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, श्रद्धा ने रविवार को अपनी कुछ तस्वीरें साझा कर कैप्शन में लिखा था, 'अच्छी लग रही हूं। शादी कर लूं?' तभी से उनकी शादी की खबरें सुर्खियों में बनी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
श्रद्धा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रद्धा के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल श्रद्धा कपूर की कई फिल्में लाइन-अप हैं। इनमें कार्तिक आर्यन के साथ 'चंदू चैंपियन' भी शामिल है, जिसकी जून में रिलीज होने की संभावना है। वहीं, सुपरहिट हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री का सीक्वल भी इस साल रिलीज होने के लिए तैयार है। 'स्त्री 2' 30 अगस्त को रिलीज होगी। इसके अलावा अनुराग बसु की भी एक फिल्म में श्रद्धा नजर आने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।