{"_id":"65c196cae430cdd619077ab9","slug":"animal-fame-sandeep-reddy-vanga-says-javed-akhtar-should-questioned-farhan-akhtar-for-producing-mirzapur-2024-02-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Animal:'मिर्जापुर का निर्माण करने पर बेटे को नहीं दी नसीहत', एनिमल की आलोचना करने पर जावेद अख्तर पर बरसे वांगा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Animal:'मिर्जापुर का निर्माण करने पर बेटे को नहीं दी नसीहत', एनिमल की आलोचना करने पर जावेद अख्तर पर बरसे वांगा
संदीप रेड्डी वांगा ने पिछले साल रणबीर कपूर के साथ 'एनिमल' बनाई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। ओटीटी पर भी यह फिल्म इन दिनों धमाल मचा रही है। एनिमल की रिलीज के बाद से ही इसे काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ी थी। फिल्म की आलोचना करने में एक नाम जावेद अख्तर का भी रहा है। अब एनिमल के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने जावेद अख्तर की आलोचनाओं पर उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है।
2 of 5
जावेद अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि जावेद अख्तर ने 'एनिमल' को स्त्री-द्वेष को बढ़ावा देने वाली फिल्म के रूप में देखा था और सिनेमा में हिंसा के महिमामंडन पर चिंता भी जताई थी। मशहूर गीतकार जावेद ने तो ऐसी फिल्मों की सफलता को खतरनाक करार दिया है, जिससे लगातार बहस छिड़ गई थी। अब एक इंटरव्यू में फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
3 of 5
संदीप रेड्डी वांगा
- फोटो : सोशल मीडिया
अब निर्देशक ने फिल्म पर जावेद अख्तर की टिप्पणियों का जवाब देते हुए सवाल किया कि क्या उन्होंने अपने बेटे फरहान अख्तर के लिए भी ऐसी ही चिंता व्यक्त की थी, जिन्होंने लोकप्रिय वेब सीरीज 'मिर्जापुर' का निर्माण किया था। वांगा ने सुझाव दिया कि जावेद अख्तर की टिप्पणी से पता चलता है कि उन्होंने फिल्म पर कमेंट करने से पहले फिल्म को पूरी तरह से नहीं देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
संदीप रेड्डी वांगा
- फोटो : social media
वांगा ने आगे सवाल किया, "जब वह मिर्जापुर का निर्माण कर रहे थे तो उन्होंने फरहान अख्तर को यही बात क्यों नहीं बताई ? दुनिया भर की गाली मिर्जापुर एक शो में है और मैंने इसे नहीं देखा है। अगर आप उसे देखेंगे तो आपको उल्टी आने लगेगी। दूसरी फिल्मों पर अपनी राय देने से पहले वह अपने बेटे के काम की जांच क्यों नहीं कर रहे हैं?"
विज्ञापन
5 of 5
एनिमल
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'एनिमल' को रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। एक दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर के साथ कई अन्य कलाकार नजर आए थे। वर्तमान में, यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।