बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने ओम शांति ओम से अपनी शुरुआत की थी। वे अपनी अदाकारी और खूबसूरती से लाखों दिलों पर राज करती हैं। दीपिका जल्द ही ऋतिक रोशन के साथ फाइटर में नजर आएंगी। फिल्म में दोनों के कुछ इंटीमेट सीन भी हैं, जिसकी झलक हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के एक गाने में लोगों को देखने को मिली है। फिल्म की रिलीज से पहले आज हम आपको अभिनेत्री की कुछ ऐसी मूवीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें बोल्ड सीन देकर वे सुर्खियों में आ गई थीं।
Bollywood: फाइटर से पहले इन फिल्मों के बोल्ड सीन से सुर्खियों में आईं दीपिका, एक फिल्म पर तो हुआ खूब विवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म गहराइयां की वजह से दीपिका ने जबर्दस्त सुर्खियां बटोरी थीं। इस फिल्म में उन्होंने अपने को-स्टार सिद्धांत चतुवेर्दी के साथ बोल्ड इंटीमेट सीन दिए थे। इन दृश्यों की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा। यह फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी।
साल 2023 में रिलीज हुई पठान की वजह से दीपिका पादुकोण को खूब ट्रोल किया गया था। इस फिल्म के गाने बेशरम रंग में उनकी बोल्डनेस की वजह से लोगों ने उनकी काफी आलोचना की थी। गाने में अभिनेत्री ने बोल्ड आउटफिट और कामुक डांस मूव्स के साथ इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया था।
दीपिका पादुकोण की सुपरहिट फिल्मों में गोलियों की रासलीला राम-लीला का नाम भी शामिल है। बॉलीवुड की रियल रोमांटिक जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका ने इस फिल्म के अंग लगा दे गाने में बोल्डनेस का स्तर बढ़ा दिया था। दोनों ने अपनी कामुकता से स्क्रीन पर आग लगा दी थी। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी।
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। दोनों की ऑन स्क्रीन जोड़ी, दर्शकों को खूब पसंद आती है। अभिनेत्री पर्दे पर रणबीर के साथ कई बार रोमांस करती नजर आ चुकी हैं। फिल्म तमाशा में उनके किसिंग सीन ने काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी थीं।