फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fighter: ऋतिक रोशन की 'फाइटर' का लगातार बढ़ रहा क्रेज, इस जगह बिक रहे सबसे महंगे टिकट

Sat, 20 Jan 2024 06:40 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 20 Jan 2024 06:40 PM IST
विज्ञापन
Fighter Hrithik Roshan Deepika Padukone Film Most Expensive Ticket In Mumbai Details inside
फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया

फाइटर को लेकर लोगों में  जबर्दस्त उत्साह  देखने को मिल रहा है। फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। देशभक्ति से भरपूर इस फिल्म के ट्रेलर को हाल ही में जारी किया गया था, जिसके बाद से ही इसे देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं। ऋतिक रोशन के साथ इसमें दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म वायु सेना की पृष्ठभूमि पर बनकर तैयार हुई है। इस फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं और इसकी एडवांस बुकिंग भी पूरे जोरों पर शुरू हो गई है।


Katrina Kaif: किरदारों में विविधता चाहती हैं कैटरीना कैफ, नेगेटिव भूमिका अदा करने की जताई इच्छा

Fighter Hrithik Roshan Deepika Padukone Film Most Expensive Ticket In Mumbai Details inside
फाइटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फाइटर को लेकर लोगों को काफी ज्यादा आशाएं हैं, तभी तो वे इस फिल्म के टिकट बुक करने में जरा भी संकोच नहीं कर रहे हैं। रिलीज से पहले ही फिल्म को मिल रहे प्यार के बीच मुंबई में इसके टिकट सबसे महंगे बिक रहे हैं।

Fighter Hrithik Roshan Deepika Padukone Film Most Expensive Ticket In Mumbai Details inside
फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया

बुक माई शो के अनुसार सबसे महंगे टिकट की कीमत आईनॉक्स, वर्ली के अटरिया मॉल (इनसिग्निया) में 2,200 रुयये है। इसके बाद मैसन पीवीआर: लिविंग रूम, लक्स और बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के जियो वर्ल्ड ड्राइव में टिकट की कीमत 2,050 रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fighter Hrithik Roshan Deepika Padukone Film Most Expensive Ticket In Mumbai Details inside
फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया

फाइटर में दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन पहली बार एक साथ अभिनय कर रहे हैं। अब तक फिल्म के तीन गाने जारी किए गए हैं, जो लोगों को काफी पसंद आए हैं। इन गानों में दोनों ही सितारों की केमिस्ट्री भी दर्शकों को खूब रास आ रही है। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। फाइटर का रनटाइम दो घंटे 46 मिनट का है। 

विज्ञापन
Fighter Hrithik Roshan Deepika Padukone Film Most Expensive Ticket In Mumbai Details inside
फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले वे पिछले साल 25 जनवरी को पठान लेकर आए थे। शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ने उस समय कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। यह 500 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बनी थी।  साथ ही, इसने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन भी किया था।
Tanishaa Mukerji: 'एनिमल' की आलोचनाओं के बीच तनीषा मुखर्जी ने बताया इसे महिलावादी फिल्म, समर्थन में कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed