Heer Aasmani: फाइटर का गाना 'हीर आसमानी' रिलीज, ऋतिक-दीपिका के हवाई एक्शन ने उड़ाए दर्शकों के होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाने 'शेर खुल गए' और 'इश्क जैसा कुछ' के बाद, सिद्धार्थ आनंद की आगामी एरियल एक्शन एंटरटेनर फाइटर के निर्माताओं ने अगला गाना 'हीर आसमानी' जारी कर दिया है। इसमें मुख्य जोड़ी ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के साथ-साथ करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय और अनिल कपूर जैसे कलाकार शामिल हैं। 'हीर आसमानी' वायु सेना के पायलटों के लिए एक श्रद्धांजलि है।
गाने में ऋतिक और दीपिका पादुकोण को वायु सेना की वर्दी में दिखाया गया है। वे टेक-ऑफ की तैयारी करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद ऋतिक, दीपिका, करण और अक्षय की दोस्ती पर एक नजर डाली गई है। अनिल इन सभी को ट्रेनिंग देते हुए काफी गंभीर मूड में नजर आ रहे हैं। इस गाने को विशाल-शेखर ने कंपोज किया है। बी प्राक ने गाने को अपनी आवाज दी है।
सिद्धार्थ आनंद कहते हैं, "हीर आसमानी एक ऐसा ट्रैक है, जो एक साथ आने वाले एयर ड्रैगन्स के विशेष दस्ते को समर्पित है। यह गाना ब्रीफिंग और प्रशिक्षण सत्र के साथ-साथ उनके डाउनटाइम के दौरान क्रू बॉन्डिंग को प्रदर्शित करता है। हीर आसमानी की थीम एक एयर फोर्स पायलट आसमान के प्रति अपने बिना शर्त प्यार, अपने जुनून को व्यक्त कर रहे हैं। यह प्यार इतना शुद्ध है कि यह जमीन पर मौजूद लोगों के समझ से परे है।"
फिल्म से मुख्य कलाकारों की शुरुआती झलकियां और किरदारों के नाम हाल ही में सामने आए थे। ऋतिक ने स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया का किरदार निभाया है, जबकि अनिल ने ग्रुप कैप्टन राकेश जय सिंह उर्फ रॉकी की भूमिका निभाई है। दीपिका ने स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ का किरदार निभाया है, जिन्हें मिन्नी के नाम से भी जाना जाता है। वे सभी भारतीय वायु सेना की एयर ड्रैगन्स यूनिट से हैं, जिसमें अनिल कपूर के रॉकी कमांडिंग ऑफिसर हैं। भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म कही जाने वाली 'फाइटर' 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।